एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव की किस बात पर भड़क गईं पल्लवी पटेल, फोन पर ही कहा- आप मजबूर कर रहे

Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी का गठबंधन टूट गया है. जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है.

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जारी मतदान के बीच अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच फोन पर बहस हो गई. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल से कहा कि समाजवादी पार्टी को उनके वोट की जरूरत नहीं हैं.

इस पर पल्लवी पटेल भड़क गई और कहा कि आप (अखिलेश यादव) उन्हें NDA में जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी का गठबंधन भी टूट गया है. सूत्रों के मुताबिक एक दिन के अंदर पल्लवी इसका ऐलान करेंगी.

सपा से नाराज चल रही हैं पल्लवी पटेल
यूपी की सियासत में ये उथल-पुथल ऐसे समय में आई है, जब राज्यसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के दौरान सपा के कई विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोटिंग का ऐलान किया है. इसे पार्टी में बागवत के दौर पर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि पल्लवी पटेल जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज चल रही थीं.

सपा उम्मदीवार को वोट देने से किया इनकार
पल्लवी पटेल का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए पीडीए फॉर्मूले के तहत उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. इतना ही उन्होंने सपा प्रत्याशी को वोट देने से भी इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने सपा के पक्ष में वोट देने की बात कही थी. 

बीजेपी के 252 विधायक
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें आठ भाजपा और तीन सपा के हैं. बीजेपी के पास 252 और समाजवादी पार्टी के 108 विधायक हैं. सपा गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के पास दो सीटें हैं.

वहीं, बीजेपी के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के पास 13, निषाद पार्टी के पास छह, राष्ट्रीय लोक दल के पास नौ सीटें, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पास छह सीटें हैं. इसी प्रकार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो और बसपा के पास एक सीट है, फिलहाल चार सीटें खाली हैं.

यह भी पढ़ें- हार जाएगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? 3 वोटों के जुगाड़ में थे अखिलेश यादव, डिनर से गायब हो गए 8 MLA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget