एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress: कांग्रेस आलाकमान के लिए आसान नहीं राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की राह, सामने रहेंगी ये चुनौतियां

Election 2024: राजस्थान में कांग्रेस को पार्टी अध्यक्ष और सीएलपी का नेता चुनने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ सकती है. दरअसल, इन पदों के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कम से कम 5 दावेदार हैं.

Rajasthan Congress New Team: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में नए नेताओं के चयन के साथ ही राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर भी अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि कांग्रेस के लिए राजस्थान में स्थिति मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसी नहीं थी. यहां इन दो राज्यों की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा था.

199 सीट में से कांग्रेस के खाते में 69 सीटें आईं, जबकि 2018 में उसके पास 115 सीट थी. 2018 की तुलना में बीजेपी का वोट शेयर 2.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि कांग्रेस ने न केवल अपना वोट शेयर बरकरार रखा है, बल्कि इसमें 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी भी दर्ज की. उसका वोट बैंक स्थिर बना हुआ है. ये अलग बात है की सीटों के मामले में वह पीछे रह गई. यही वजह है कि यहां नेतृत्व परिवर्तन करते वक्त पार्टी आलाकमान को बहुत सी बातों को ध्यान में रखना होगा. यहां उसे सत्ता-विरोधी कारक को भी ध्यान में रखना होगा.

सत्ता विरोधी लहर वालों से दूरी रख सकती है पार्टी

हार के बाद हुई समीक्षा बैठक में राहुल गांधी इस बात से सहमत थे कि अशोक गहलोत सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बहुत अच्छी थीं, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि कर्नाटक की तुलना में कांग्रेस इन योजनाओं का राजस्थान में ठीक से संवाद करने में विफल रही. वह इस बात से भी नाराज थे कि सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे कई वरिष्ठ मंत्रियों और विधायकों को फिर से टिकट दे दिया गया, खासकर गहलोत के इस आग्रह पर कि उन्होंने 2020 में पायलट के विद्रोह के दौरान उनकी मदद की थी.

अध्यक्ष और सीएलपी नेता चुनना है सबसे बड़ी चुनौती

हालांकि, पार्टी आलाकमान के सामने कमलनाथ की तरह अशोक गहलोत को बाहर करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि उनके पास पार्टी का कोई पद नहीं है, लेकिन सदन में पार्टी अध्यक्ष और सीएलपी का नेतृत्व कौन करेगा इस पर फैसला लेना पार्टी के लिए मुश्किल होगा. दरअसल, इन पदों के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कम से कम पांच दावेदार हैं. पार्टी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, राजेंद्र पारीक और हरीश चौधरी इस रेस में शामिल हैं. पायलट और मालवीय दोनों कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी हैं, जिसकी बैठक 21 दिसंबर को होनी है. हालांकि गहलोत या पायलट को विपक्ष के नेता का पद दिया जा सकता है, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष पद की कमान कौन संभालेगा, इस पर अधिक असमंजस की स्थिति है.

जातीय समीकरण पर भी रखनी होगी नजर

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए ब्राह्मण मुख्यमंत्री और एक राजपूत व एक एससी उपमुख्यमंत्री बनाकर जातीय समीकरण साधा है, उससे कांग्रेस के सामने भी अब उसी तरह का समीकरण बैठाने की चुनौती होगी. ऐसे में संभव है कि कांग्रेस आलाकमान भी संगठन में बदलाव करते वक्त इन बातों का ध्यान रखे. 2003 से 2008 के बीच कांग्रेस ने इन पदों पर कई बार बदलाव किए. किसी ब्राह्मण को विपक्ष का नेता बनाया गया तो किसी जाट को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया. 2013 में गुर्जर समाज से आने वाले सचिन पायलट के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद यह फॉर्मूला बदल गया. अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बेहतर करना चाहती है तो उसे इसका ध्यान रखना होगा. राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें आती हैं.

ये भी पढ़ें

'मोदी जी पर असुर शक्ति सवार है', संसद से निलंबन पर बोले विपक्षी नेता अधीर रंजन चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget