एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

राजे ने बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झालावाड़ से मेरा 30 साल पुराना अटूट रिश्ता है, जो जब तक सांस है तब तक रहेगा.

जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने रविवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. राजे ने बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झालावाड़ से मेरा 30 साल पुराना अटूट रिश्ता है, जो जब तक सांस है तब तक रहेगा. यह रिश्ता मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं के बीच का नहीं, ये रिश्ता मां-बेटे, मां-बेटी, बहन-भाई के बीच का है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया. मैंने भी जो मुझसे बन पड़ा पूरे मन से झालावाड़-बारां के लिए किया. इसीलिए 30 साल पहले के झालावाड़-बारां और आज के झालावाड़-बारां में विकास का बहुत बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव मैं नहीं, झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति लड़ेगा. यहां उम्मीदवार मैं नहीं, सब कार्यकर्ता है.

राजे ने कहा कि चुनाव के दौरान मेरा ध्यान 200 विधानसभा सीटों पर रहेगा. इनमे से 100 सीटों पर विशेष ध्यान देना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी कार्यकता ने ये स्थिति पैदा कर दी है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी को विधानसभा वार सभाएं करनी पड़ रही है. उन्हें पता नहीं कि झालावाड़-बारां से मेरा अटूट बंधन है.

वसुंधरा राजे ने आगे बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2008 में विषम परिस्थितियों के बावजूद हम 78 सीटें जीते थे, 4 सीटे जनता दल (यू) और बीजेपी के बागियों ने जीती थी. अगर 8 सीटें और जीत लेते, तो हमारी सरकार बन जाती, क्योंकि उस वक़्त कांग्रेस भी 96 सीटें ही ला पाई थी, जो बहुमत के लिए नाकाफी थी. अगर उस वक़्त हम 8 सीटें और जीत लेते, तो कांग्रेस के पास 88 सीटें ही रह जाती. इन आठ सीटों में 6 तो झालावाड़-बारां की ही रह गई, लेकिन अब की बार ऐसी ग़लती नहीं होगी. इस बार हम सरकार बनाएंगे.

यह भी देखें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget