एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'लाल डायरी के पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जादूगर के चेहरे से हवाइयां उड़ रही हैं' पीएम मोदी ने गहलोत को भ्रष्टाचार पर भी घेरा

Election News: पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है. मंगलवार (21 नवंबर) को राजस्थान के बारन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने करप्शन का मुद्दा उठाया.

Rajasthan Election 2023 News: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार (21 नवंबर) को राजस्थान के बारन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा, "राजस्थान में परिवर्तन की भावना प्रचंड है. उन्होंने नारा भी दिया, राजस्थान की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार." पीएम ने कहा, "यहां के लोगों से भाजपा का हमेशा से ही खास रिश्ता रहा है. इस एरिया ने राजस्थान के दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं."

पीएम ने आगे कहा, "भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो गए. अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है. राजस्थान को विकसित किए बिना, भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है, लेकिन जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण नाम के देश के तीन दुश्मन हमारे बीच हैं, तब तक यह संकल्प पूरा होना मुश्किल है. कांग्रेस इन तीन बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है."

'अवैध खनन के तार किससे जुड़े ये सब जानते हैं'

उन्होंने कहा, "आजकल राजस्थान की लाल डायरी की सबसे अधिक चर्चा है. इस साल लाल डायरी के पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जादूगर के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं. जिस लाल डायरी में साफ-साफ लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में आपके जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है. राज्य में अवैध खनन के तार किससे जुड़ रहे हैं ये किसी से छिपा नहीं है. मैंने कहीं पढ़ा, कांग्रेस के विधायक ने मंत्री के लिए कहा है- भाया रे भाया खूब खाया, एक गांव तो पूरा ही खाया.”

कांग्रेस सरकार पर लगाया दंगाइयों का साथ देने का आरोप

पीएम मोदी यहीं नरीं रुके, उन्होंने आगे कहा "कांग्रेस में मंत्री हो, विधायक हो सब बेलगाम है और जनता त्रस्त है. कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया है, इसलिए आज राजस्थान का बच्चा बच्चा कह रहा है कि गहलोत जी आपको वोट नहीं मिलेगा. मैं तो पिछले एक हफ्ते से छोटे छोटे बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर देख रहा हूं, वे बच्चे कह रहे हैं कि गहलोत जी आपको वोट नहीं मिलेगा."

महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला भी उठाया

मोदी ने आगे कहा, "राजस्थान में समाज विरोधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां इंसान का गला सरेआम काटा जा रहा है और जश्न मनाया जा रहा है. झालावाड़ में दलित युवकों के साथ क्या हुआ ये भी पूरे देश ने देखा है. तीज त्योहार के लिए मशहूर राजस्थान में बड़े बड़े त्योहार अब दंगों की भेंट चढ़ रहे हैं. ये दंगाइयों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए था या नहीं, वो जेल में होने चाहिए थे या नहीं, उनको सजा होनी चाहिए थी या नहीं, लेकिन यहां दंगों का आरोपी सीएम के आवास में रेड कारपेट पर चढ़ता है. बीते पांच साल में राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध, रेप के मामले में बढ़ोतरी हुई है. जब यहां की बेटियां और महिलाएं सरकार को मदद के लिए पुकार रही थी तब यहां की सरकार कह रही थी कि फर्जी आरोप मत लगाओ. राजस्थान की सरकार को यहां की बेटियों के आंसू देखने की फुर्सत तक नहीं हैं."

पेपर लीक माफिया का जिक्र कर गहलोत सरकार को घेरा

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "पहले कांग्रेस सरकार ने बिजली फ्री की बात कही थी और अब रिकवरी के नोटिस भेज रही है. यही कांग्रेस का दोगलापन है. राजस्थान में आज महंगाई और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है. पीएम ने बीजेपी की सरकार आने पर राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम करने की भी बात कही. उन्होंने पेपर लीक माफिया का भी जिक्र किया. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर कर्मचारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के बदले कमीशन खाने के भी आरोप लगाए."

ये भी पढ़ें

Pakistan Hafiz Saeed Son: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद का बेटा लड़ेगा चुनाव! अल्लाह-हू-अकबर' पार्टी से ठोकी दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget