एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 1875 उम्मीदवारों में से 326 पर दर्ज हैं केस, RLP के जयप्रकाश पर सबसे ज्यादा 22 मुकदमे

Election News: 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 1875 उम्मीदवार खड़े हैं. इनमें से 326 यानी 17% प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. पिछले चुनाव में यह डेटा 15% था.

Rajasthan Election 2023 News: चुनावों के बाद अक्सर आपने एक दल को दूसरे दल के आपराधिक छवि वाले नेताओं के बारे में खूब बात करते देखा होगा, लेकिन चुनाव के दौरान लगभग हर राजनीतिक पार्टियां इस बात को भूलती दिखती हैं और दागदार छवि वाले नेताओं को टिकट देने से गुरेज नहीं करती हैं. राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है.

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान है. सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं. यहां हम बात करेंगे राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए खड़े ऐसे उम्मीदवारों के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

2018 से ज्यादा दागी प्रत्याशी इस बार मैदान में

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए खड़े 1875 उम्मीदवारों में से 326 (17 प्रतिशत) उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. 2018 विधानसभा चुनाव में 2188 उम्मीदवारों में से 320 (15 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे.

सभी राजनीतिक दलों ने दिए ऐसे उम्मीदवारों को टिकट

एडीआर ने इस चुनाव में प्रमुख पार्टियों में बीजेपी के 200 उम्मीदवारों में से 61 (31 फीसदी), कांग्रेस के 199 उम्मीदवारों में से 47 (24 फीसदी), बीएसपी के 185 उम्मीदवारों में से 12 (6 फीसदी), आम आदमी पार्टी के 86 उम्मीदवारों में से 18 (21 फीसदी), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 78 उम्मीदवारों में से 28 (36 प्रतिशत), सीपीआई (एम) के 18 उम्मीदवारों में से 13 (72 प्रतिशत) और भारतीय ट्राइबल पार्टी के 17 उम्मीदवारों में से 2 (12 प्रतिशत) का विश्लेषण किया. एडीआर ने इस विश्लेषण के बाद बताया कि इन सभी उम्मीदवारों ने नामांकन के दौरान जमा किए अपने हलफनामे में बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

आरएलपी उम्मीदवार पर सबसे ज्यादा मुकदमे 

खाजूवाला (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे जयप्रकाश नाम के उम्मीदवार के खिलाफ सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. जयप्रकाश अपने ऐफिडेविट में बताया है कि उनके खिलाफ 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं. सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस के मामले में गंगापुर निर्वाचन क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार विजेंद्र हैं. उनके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. रामगंजमंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मदन दिलावर पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. छबड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश कुमार मीना पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें

Assembly Election 2023: चुनाव के बाद EVM से इस तरह होती है मतगणना, जानिए काउंटिंग से जुड़े हर सवाल के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget