एक्सप्लोरर

राजस्थान: चुनाव से ठीक पहले विधानसभा भवन पर छाया 'अंधविश्वास' का साया

मतदान से पहले एक सीट पर चुनाव रद्द हो जाने से राज्य में लंबे समय से दो सौ विधायकों के एक साथ सदन में नहीं बैठ पाने की चर्चाएं फिर से जोर पकड़ने लगी हैं.

नई दिल्ली: राजस्थान में अब 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 199 सीटों के लिए मतदान होगा. राज्य में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं. लेकिन रामगढ़ सीट से बीएसपी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मृत्यु हो जाने से वहां चुनाव रद्द करना पड़ा है. मतदान से पहले एक सीट पर चुनाव रद्द हो जाने से राज्य में लंबे समय से दो सौ विधायकों के एक साथ सदन में नहीं बैठ पाने की चर्चाएं फिर से जोर पकड़ने लगी हैं.

बता दें कि राजस्थान विधानसभा का विशालकाय और बेहद खूबसूरत भवन है. उस भवन की स्थापत्य कला की देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मिसाल दी जाती है. लेकिन ये भवन अपने निर्माण के साथ ही शकुन और अपशकुन जैसी बातों में उलझ कर रह गया है. विधानसभा भवन को लेकर इस तरह की चर्चाओं के पीछे पिछले 18 साल का इतिहास है. साल 2000 से विधान सभा की बैठकें इस भवन में होनी शुरू हुई और इस दौरान चार सरकारों के कार्यकाल पूरे हुए. लेकिन इस बीच कभी भी पूरे 200 सदस्य सदन में एक साथ नहीं बैठ सके.

जिस समय साल 2000 में विधानसभा को नए भवन में शिफ्ट किया गया तब अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार सत्ता में थी. नए भवन में विधानसभा शुरू हुई ही थी कि कांग्रेस के दो सदस्य भीखा भाई और भीमसेन चौधरी की मौत हो गई. साल 2003 में वसुंधरा राजे की सरकार बनी और दो सदस्यों राम सिंह विश्नोई और अरुण सिंह की मृत्यु हो गई. साल 2008 से लेकर 2013 तक चार विधायकों को अलग-अलग वजह से जेल जाना पड़ा और सदन में दो सौ विधायक नहीं रह सके.

अब चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बीएसपी के प्रत्याशी की मौत हुई है. ठीक इसी तरह साल 2013 के चुनाव से पहले भी चूरू से बीएसपी के प्रत्याशी की मौत हुई थी और 199 सीटों पर ही मतदान हुआ था. ज्योतिषी मानते है कि विधानसभा भवन का श्मशान भूमि पर बसा होना अपशकुन है.

राजस्थान: वसुंधरा राजे को उनके गढ़ में हराना मुश्किल काम, लेकिन मैं जीतने आया हूं- मानवेंद्र सिंह

विधानसभा के शकुन अपशकुन का मुद्दा कई बार सदन में भी सुनाई दिया और तब विधानसभा के परिसर में तुलसी के पौधे भी लगवाए गए. यहां चुनकर आने वाले सदस्यों के मत भी शकुन अपशकुन को लेकर अलग-अलग ही रहे. विधानसभा का भवन अपशकुनी है या नहीं ये तो नहीं कहा जा सकता. लेकिन अगर ये सब संयोग है तो वाकई रोचक है कि दो बार मतदान से पहले एक सीट का चुनाव बीएसपी प्रत्याशी की मौत की वजह से रद्द करना पड़ा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget