एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने पहली लिस्ट में 85 मौजूदा विधायकों पर लगाया दांव, 26 के टिकट कटे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके कई प्रमुख मंत्रियों का नाम पहली सूची में है. पार्टी ने दो मंत्रियों सहित अपने 26 मौजूदा विधायकों को अपनी पहली सूची में टिकट नहीं दिया है.

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में 85 मौजूदा विधायकों पर फिर से दांव लगाया है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके कई प्रमुख मंत्रियों का नाम पहली सूची में है. पार्टी ने दो मंत्रियों सहित अपने 26 मौजूदा विधायकों को अपनी पहली सूची में टिकट नहीं दिया है.

बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार देर रात जारी की. इसमें पार्टी ने राज्य की कुल 200 सीटों में से 131 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर के बीच बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की अटकलों को खारिज करते हुए पार्टी ने 85 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है जिनमें लगभग डेढ़ दर्जन मंत्री हैं. पार्टी ने जो नये चेहरे उतारे हैं उनमें से भी ज्यादातर मौजूदा विधायकों के रिश्तेदार या पहले पार्टी की ओर से लड़ चुके कार्यकर्ता हैं.

पार्टी ने वसुंधरा राजे सरकार के जिन मंत्रियों पर फिर भरोसा जताया है उनमें गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, शिक्षा मंत्री किरण महेश्वरी, कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक और पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ शामिल हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम पहली सूची में है जो झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी. विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, उपसभापति राव राजेंद्र सिंह और मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर का नाम भी इस सूची में है.

पार्टी ने 26 विधायकों के नाम काटे हैं. लेकिन उनकी जगह उनके रिश्तेदारों को टिकट दी गयी है. सादुलशहर से गुरजंट सिंह बराड़ की टिकट काटकर उनके पोते गुरवीर सिंह को उतारा गया है. मुंडावर से धर्मपाल की जगह उनके बेटे मंजीत चौधरी को, जोधपुर से कैशाल भंसाली की जगह उनके भतीजे अतुल भंसाली और प्रतापगढ़ से नंदलाल मीणा की जगह उनके बेटे हेमंत मीणा को टिकट दी गयी है.

रायसिंहनगर में पार्टी ने आरएसएस के करीबी माने जाने वाले बलवीर लूथरा पर भरोसा जताया है जो कि पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे. इसी तरह पिछले चुनाव में हारने वाले शंभू सिंह खेतसर (सरदारपुरा), सुमित गोदारा (लूणकरणसर), सतीश पूनिया (आमेर), जसवंत गुर्जर (बाड़ी), बाबूलाल (झडोल) और गेमराज गरासिया (बागीडोगरा) पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है.

राजस्थान: बीजेपी की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं, मौजूदा मुस्लिम MLA का भी टिकट कटा

बीजेपी की पहली सूची में एक भी मुस्लिम नाम नहीं है. पार्टी के फिलहाल दो विधायक इस समुदाय से हैं. इनमें से एक हबीबुर्रहमान (नागौर) को इस बार टिकट नहीं दी गयी है. पार्टी ने उनकी जगह मोहन राम चौधरी को टिकट दी है. वहीं राजे के करीबी रहे मंत्री युनुस खान की सीट डीडवाना के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

बीजेपी की पहली सूची में मुख्यमंत्री राजे सहित 15 महिलाओं को मौका दिया गया है. पार्टी ने सांसद कर्नल सोनाराम जाट को बाड़मेर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. सोनाराम कांग्रेस से बीजेपी में आए थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget