एक्सप्लोरर

राज ठाकरे का विवादित बयान, बोले- चुनाव जीतने के लिए फिर हो सकता है ‘पुलवामा’ जैसा हमला

ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए . क्या हमें सवाल भी नहीं पूछना चाहिए.

मुंबई: आम चुनाव से पुलवामा और पठानकोट आतंकवादी हमलों को जोड़ते हुए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि चुनाव में जीत के लिए ‘पुलवामा की तरह की एक और घटना’ निकट भविष्य में घट सकती है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे.

राज ठाकरे ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को ‘‘जवानों का अपमान’’ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर राफेल विमान होता तो पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर वायु सेना द्वारा 26 फरवरी के एयर स्ट्राइक में और अधिक गोलाबारी हो सकती थी. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के 13 वें स्थापना दिवस के मौके पर राज ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए . क्या हमें सवाल भी नहीं पूछना चाहिए. दिसंबर में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल बैंकाक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मिले थे. इस बैठक की पारदर्शिता के बारे में हमें कौन बताएगा.’’

बालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बताने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि क्या शाह हवाई हमलों के दौरान सह पायलट थे. ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय वायु सेना बालाकोट में निशाना ‘‘चूक’’ गयी क्योंकि मोदी सरकार ने उन्हें गलत सूचना दी थी.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री स्वयं कहते हैं कि देश में राफेल जेट होता तो परिणाम और बेहतर होता, यह हमारे जवानों का अपमान है.’’  हवाई हमलों में आतंकवादियों के मारे जाने को विवादित बताते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान वापस लौटने की अनुमति कभी नहीं देता. मनसे प्रमुख ने कहा, ‘‘झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है . चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला जा रहा है . चुनाव जीतने के लिए अगले एक दो महीनो में पुलवामा के समान एक और हमला होगा .’’

भारत और चीन के बीच 2017 में डोकलाम पर चले गतिरोध का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से कहा था कि वह चीनी उत्पादों से दूर ही रहें हालांकि, वह यह बताने में विफल रहे कि गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में इस्तेमाल किया गया सामान कहां से आया था. उन्होंने कहा, ‘‘.....वास्तविक दुश्मन देश के बाहर है अथवा देश के अंदर .’’

पठानकोट में 2015 में हुए हमलों को चुनाव से जोड़ते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें उनके जन्मदिन पर एक केक दिया था. इस बीच ठाकरे ने कहा कि आम चुनावों के लिए उनकी पार्टी की किसी भी अन्य दल के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है. मनसे प्रमुख कांग्रेस राकांपा गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें-

आतंकी हमलों को लेकर भिड़ी BJP-कांग्रेस, राहुल बोले- मसूद को किसने छोड़ा?, मोदी बोले- 26/11 के बाद सेना को बदला लेने से रोका गया

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर खुलासा, अब भी पड़ी हुई हैं आतंकियों की लाशें, पाकिस्तान ने मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक- सूत्र

भगोड़ा नीरव मोदी ने लंदन में बनाई नई कंपनी, विजय माल्या से भी कई बार की मुलाकात- सूत्र

अगर 'नई सोच' वाला 'नया पाकिस्तान' है तो आतंकवाद के खिलाफ 'नया एक्शन' लें इमरान खान- भारत

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget