एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का बड़ा आरोप- अरुण जेटली की बेटी को मेहुल चोकसी ने दिए लाखों रुपये

गांधी ने विज्ञान कालेज मैदान में किसान हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेहुल चोकसी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी के बैंक खाते में लाखों रुपये डाले हैं.

रायपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी को पंजाब नेशनल बैंक घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने लाखों रूपए दिए हैं. गांधी ने विज्ञान कालेज मैदान में किसान हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ''नीरव मोदी और मेहुल चोकसी 35 हजार करोड़ रुपए के चोरी करने के आरोपी हैं. सब इनका नाम जानते हैं. मेहुल चोकसी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी के बैंक खाते में लाखों रुपये डाले हैं.'' उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने मेहुल चोकसी पर कोई कार्रवाई नहीं की. मेहुल चोकसी देश से भाग गया.

गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह सारी बातों की जानकारी मीडिया को दी. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना और वायु सेना हिंदुस्तान की रक्षा करती है. वह अपनी इसके लिए जान की बाजी लगाते हैं. हमारी यूपीए की सरकार में वायुसेना को हवाई जहाज की जरूरत थी. यूपीए सरकार ने 126 हवाई जहाज खरीदने का संकेत निकाला था. फ्रांस की कंपनी ने राफेल हवाई जहाज हिंदुस्तान को बेचा.

राहुल ने कहा कि इस हवाई जहाज की कीमत 526 करोड़ रुपए थी. यूपीए सरकार ने कहा था कि एक हवाई जहाज की कीमत 526 करोड़ रूपए होगी. यह हिंदुस्तान में बनेगा. हिंदुस्तान के युवाओं को हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैक्टरी में रोजगार मिलेगा.

गांधी ने कहा, ''लेकिन जब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बनते हैं तब उद्योगपति अनिल अंबानी के साथ फ्रांस जाते हैं. यह हवाई जहाज 16 सौ करोड़ रूपए में खरीदा जाता है और जिस अनिल अंबानी ने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया है उसे कॉन्ट्रैक्ट मिलता है.'' उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट मिलने से 10 दिन पहले अनिल अंबानी कंपनी बनाते हैं. ''फ्रांस कहता है कि अनिल अंबानी को ना फ्रांस ने कॉन्ट्रैक्ट दिया है, ना राफेल बनाने वाली कंपनी ने दिया है. हमें तो कहा गया था कि अगर आपको राफेल बनाना है तो अनिल अंबानी की कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देना होगा.'' हालांकि अंबानी इन आरोपों से पहले ही इंकार कर चुके हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मंत्री का टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में असंतोष, क्या दुर्ग में बीजेपी का किला दरक जाएगा?

गांधी ने कहा, ''कहा गया था कि प्रधानमंत्री नहीं बनाए बल्कि चौकीदार बनाएं. लेकिन यह जनता, किसान और युवाओं के चौकीदार नहीं बल्कि अनिल अंबानी के चौकीदार हैं.'' पनामा पेपर मामले को लेकर गांधी ने कहा कि पनामा पेपर में नाम आने पर पाकिस्तान में नवाज शरीफ को जेल भेज दिया गया. पनामा पेपर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक का नाम आता है लेकिन कुछ नहीं होता है.

छत्तीसगढ़: रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी पूर्व पीएम अटल की भतीजी

राहुल ने कहा, ''मैं छत्तीसगढ़ के किसानों से कहना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ होगा. यह किसानों को तोहफा नहीं है बल्कि उनका हक है.'' राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा सीटों के लिए और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 72 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. जबकि 11 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget