एक्सप्लोरर

कांग्रेस सूत्र ने राहुल गांधी के इस्तीफे की खबर को खारिज किया, CWC ने दफ्तर में काम करने वालों पर उठाए सवाल

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में काग्रेस के सभी नेताओं का कहना था कि आपने (राहुल गांधी) हिम्मत के साथ पीएम मोदी से लड़ाई लड़ी और सिर्फ आप (राहुल गांधी) ही ऐसे नेता थे पूरे विपक्ष में जिसने पांच सालों में मोदी से टक्कर ली.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश की खबर को खारिज किया है. कांग्रेस के सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे की खबर आधारहीन है. कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में राहुल ने अब तक बोला नहीं है. फिलहाल सारे नेता अपनी बात रख रहे हैं. राहुल गांधी सबसे अंत में बोलेंगे.

इससे पहले खबर थी कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने CWC की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की. हालांकि सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने इस्तीफा ठुकरा दिया.

बैठक में काग्रेस के सभी नेताओं का कहना था कि आपने हिम्मत के साथ मोदी से लड़ाई लड़ी और सिर्फ आप (राहुल गांधी) ही ऐसे नेता थे पूरे विपक्ष में जिसने पांच सालों में मोदी से टक्कर ली.

कमेटी ने साथ ही कहा कि संगठन और सभी राज्यों में ब्लॉक और जिला अध्यक्ष को एक बार फिर से मजबूत करने की जरूरत है. बैठक में राहुल गांधी के दफ्तर में काम करने वाले लोगों पर भी सवाल खड़े किए गए. कई बड़े नेताओं ने कहा राहुल गांधी के ऑफिस के लोग लेफ्ट पार्टियों की तरह काम कर रहे हैं, उस विचारधारा की तरफ ले जा रहे हैं. राहुल के दफ्तर के लोगों पर राजनीतिक फैसले लेने का आरोप लगाया गया. नेताओं ने निखिल, के राजू, अलंकार, कौशल और संदीप सिंह के नाम गिनाए. बैठक अब भी जारी है.

बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने से कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा. इस बारे में भी चर्चा होगी कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है.’’ इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. वह 52 सीटों पर सिमट गई है. 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget