एक्सप्लोरर

पंजाब: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, अकाली-BJP गठबंधन को मिला ‘डेरा’ का आशीर्वाद

चंडीगढ़: पंजाब के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है. पंजाब में कांटे की लड़ाई के बीच अकाली दल बीजेपी गठबंधन के लिए राहत की खबर आई है. बाबा गुरमीत राम रहीम की संस्था डेरा स्चा सौदा ने अकाली दल के समर्थन का ऐलान कर दिया है.

जानें- डेरा सच्चा सौदा का समर्थन चुनाव में क्या अहमियत रखता है

पंजाब में खासकर चुनाव के दौरान तकरीबन हर पार्टी के नेता डेरा सच्चा सौदा की चौखट पर सिर झुकाने आते हैं, इसकी वजह वोटरों पर डेरा की मजबूत पकड़ मानी जाती है. पहली बार अकाली दल के उम्मीदवार भी खुलकर वोट मांगने के लिए बाबा गुरमीत राम रहीम के दरबार में पहुंचे थे.

चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा में नेता हाजिरी क्यों लगाते हैं ?

  • डेरा सच्चा सौदा की ओर से करीब पांच करोड़ समर्थक होने का दावा किया जाता है.
  • पंजाब में 35 लाख डेरा समर्थक वोटर हैं.
  • पंजाब में ज्यादातर डेरा समर्थक मालवा क्षेत्र से आते हैं.
  • मालवा क्षेत्र में विधानसभा की कुल 117 में से 69 सीटें आती हैं.

डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को लेकर विवाद भी जुड़ा रहा है-

2007 में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जैसी पोशाक धारन करने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पंजाब में तनाव का माहौल भी बना था और सिखों की संस्था अकाल तख्त ने बाबा राम रहीम का बहिष्कार भी कर दिया था.

पिछले साल इस विवाद में नया मोड़ तब आया जब अकाल तख्त से माफी का फरमान जारी हो गया लेकिन विवाद एक बार फिर शुरू हो गया और माफी का फरमान वापस भी ले लिया गया.

2007 में डेरा ने किया था कांग्रेस का समर्थन

तमाम विवादों के बीच अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को डेरा का समर्थन मिलने से वोट का तो फायदा गठबंधन को हो सकता है, लेकिन इसमें एक परेशानी भी है. परेशानी ये कि डेरा का साथ लेने से सिख समाज अकाली दल से नाराज भी हो सकता है. 2007 के चुनाव में डेरा सच्चा सौदा कांग्रेस के साथ खड़ी थी, लेकिन कांग्रेस को उस बार सत्ता नहीं मिल पाई थी.

पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. वहीं 11 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों पर चुनाव होने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget