एक्सप्लोरर

Punjab Election Result: पंजाब में AAP की बंपर जीत, भगवंत मान ने बताया मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या होगा पहला कदम

Punjab Election Result: आप के सीएम उम्मीदवार ने कहा कि, सबसे पहले बेरोजगारी को लेकर फैसले लिए जाएंगे, पहले दिन हरे रंग का पेन बेरोजगारी दूर करने को लेकर चलेगा.

Punjab Election Result: पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करती हुई दिख रही है, तमाम बड़ी सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इन नतीजों के बाद आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के घर के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे. जिन्हें अब भगवंत मान ने संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि, हमें बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता इनकी बातों में नहीं आई. अब इन्हें पूरे पंजाब के लोगों की इज्जत करनी होगी. 

अब जनता के बीच होंगे अधिकारी
बड़ी जीत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि, पंजाबियों की बहुत बेइज्जती कर ली, अब आगे ये कुछ नहीं होगा. पहले साहब दफ्तरों में मिलते नहीं थे, कहा जाता था कि साहब बुधवार आएंगे, फिर वीरवार आएंगे... लेकिन अब किसी को उन अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं क्योंकि वो अधिकारी खुद आपके पास आएंगे. क्योंकि वो लोगों की सेवा के लिए आए हैं. भगवंत मान ने कहा कि, एकजुट होकर जैसे आप लोगों ने वोट किया है, वैसे ही मिलकर हमें पंजाब की सरकार को चलाना है. 

जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका भी धन्यवाद - भगवंत मान
भगवंत मान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि, सुखबीर जलालाबाद से गए, कैप्टन साहब पटियाला से हार गए, सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं... चन्नी साहब दोनों सीटों से हार गए. मान ने कहा कि मैंने पहले ही ये बात लिखकर दी थी कि चन्नी चुनाव नहीं जीतने वाले हैं. क्योंकि सच्चाई की ही जीत होती है. जिन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट दिया उन्हें धन्यवाद, लेकिन जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया उनका भी धन्यवाद है... क्योंकि ये लोकतंत्र है और यहां सभी को अपना वोट चुनने का अधिकार है. वो लोग इस बात को कभी भी अपने मन में ना रखें कि हमने वोट नहीं दिया तो हमारी सरकार नहीं है. मैं सारे पंजाब का मुख्यमंत्री बनूंगा. 

आप के सीएम उम्मीदवार ने कहा कि, सबसे पहले बेरोजगारी को लेकर फैसले लिए जाएंगे, पहले दिन हरे रंग का पेन बेरोजगारी दूर करने को लेकर चलेगा. भगवंत मान ने कहा कि, आज युवाओं की लंबी भीड़ मेरे पीछे चल रही थी, लेकिन मुझे ये देखकर खुशी नहीं हुई. क्योंकि ये सभी लोग बेरोजगार हैं, इन्हें सरकारों ने रोजगार नहीं दिया. आज यूक्रेन में भारतीय छात्र क्यों फंसे हैं, क्योंकि यहां करोड़ों रुपये देने पड़ते हैं. हम अपने बच्चों को यहीं पढ़ाने की व्यवस्था करेंगे. आपने अपनी जिम्मेदारी निभी दी, अब जिम्मेदारी निभाने की बारी मेरी है. 

भगवंत मान ने कहा कि, मुझ पर आप लोग यकीन रखें. आप लोगों को एक ही महीने में फर्क नजर आने लगेगा. पहला फैसला होगा कि, पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी. बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो लगाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें - 

Punjab Election Result 2022: रुझानों के बीच पंजाब में 'मिनी केजरीवाल' ने आप पार्टी के लिए मनाया जश्न, वीडियो वायरल

Election Result 2022 : दो राज्यों में सरकार बनाने वाली पहली क्षेत्रीय पार्टी बनेगी आम आदमी पार्टी, दिल्ली के अलावा किस राज्य में बनेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget