एक्सप्लोरर

Punjab Polls: चुनावी जनसभा में कोविड नियमों का उल्लंघन, सुखबीर सिंह बादल और परमबंस सिंह बंटी रोमाणा पर केस दर्ज

Punjab Elections 2022: अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और फरीदकोट सीट से पार्टी उम्मीदवार व यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Case Against Sukhbir Badal: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से सभी राजनेताओं की तरफ से प्रचार किया जा रहा है. लेकिन इस दौरान राजनेताओं की तरफ से कोरोना नियमों की प्रचार दौरान धज्जियां उड़ाने की खबर भी सामने आ रही है. फरीदकोट की नई अनाज मंडी में दो दिन पहले 5 फरवरी को चुनावी जनसभा में कोविड हिदायतों के उल्लंघन करने पर थाना कोतवाली में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और फरीदकोट सीट से पार्टी उम्मीदवार और यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

यह कार्यवाई फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम की शिकायत पर की गई है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकार के आदेश की अवहेलना) और आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51-सी के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार रिटर्निंग अफसर ने शिकायत में जानकारी दी है कि उनके पास आम आदमी पार्टी की तरफ से शिकायत मिली है कि जिसमें अकाली दल पर जनसभा के दौरान चुनाव आयोग की तरफ कोविड हिदायतों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए है.

इसके अलावा जिला चुनाव अधिकारी द्वारा गठित वीएसटी टीमों ने जनसभा की वीडियोग्राफी भी पेश करते हुए लिखा है कि इस जनसभा में करीब 6 हजार लोगों की भीड़ जुटाई गई थी जबकि उन्हें नियम के मुताबिक इंडोर 500 और आऊटडोर 1 हजार लोगों को जुटाने की इजाजत दी गई थी.

गौरतलब है कि पंजाब में 20 मार्च को विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. यहां के सियासी मैदान में सभी राजनीतिक दलों की तरफ से जोरदार तरीके से प्रचार कर अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं. यहां पर 117 विधानसभा की सीटें हैं. किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए कम से कम 59 सीटों की जरूरत पड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget