एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में रुझानों के साथ ही Congress में बगावत की आहट, सांसद ने ट्वीट कर उठाए गंभीर सवाल

पंजाब में शुरुआती रूझान के बाद अब कांग्रेस में बगावत की आहट आने लगी है. गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने एक के बाद एक कई ट्विट कर गंभीर सवाल उठाए हैं.

 Punjab Election 2022:  पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है.  शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनती नजर आ रही है. हालांकि जैसे-जैसे वोटों की गिनती पूरी होगी इनमें बदलाव भी होगा. बहरहाल जो भी हो शुरुआती रूझान में कांग्रेस (Congress) की हालत खस्ता नजर आ रही है. ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस को 14 और आम आदमी पार्टी को 89 सीटों पर बढ़त मिल रही है, वहीं बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है.

कांग्रेस सासंद जसबीर सिंह गिल ने उठाए गंभीर सवाल

वहीं पंजाब में रुझानों के साथ ही कांग्रेस में बगावत की आहट भी आने लगी है. कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल (Jasbir Singh Gill) ने ने ट्वीट कर गंभीर सवाल उठाए हैं. बता दें कि कांग्रेस सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा है, “ अंदरूनी कलह, अनुशासनहीनता, नोटों के टिकट, कार्यकर्ताओं का मोहभंग, नेताओं के अहंकार ने पंजाब में कांग्रेस को परास्त कर दिया है.”

कांग्रेस आलाकमान को टिकटों के आवंटन की समीक्षा करनी चाहिए- गिल

जसबीर सिंह गिल ने अपने एक और ट्वीट में लिखा है, “ कांग्रेस आलाकमान को टिकटों के आवंटन की समीक्षा करनी चाहिए और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, असली, मेहनती, वफादार और ईमानदार कांग्रेसियों की योग्यता और जीत की अनदेखी करते हुए उन नेताओं को जवाबदेह बनाना चाहिए, जिन्हें टिकट मिला है.”

Punjab Election Results: नतीजों के बाद अहम मीटिंग बुलाएगी कांग्रेस, नवजोत सिंह सिद्धू ने दी जानकारी

पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए हरीश चौधरी और अजय माकन जिम्मेदार- गिल

गिल ने अपने एक और ट्वीट में लिखा है, “पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए हरीश चौधरी और अजय माकन को कई स्पष्टीकरण देने पड़ेंगे. 3 महीने पहले पंजाब की जीत पक्की थी, लेकिन इन दोनों के पंजाब में प्रवेश के बाद टिकट वितरण ने राज्य में पार्टी को बर्बाद कर दिया है. इन्होंने नोट पॉकेट में डाले, विपक्ष ने वोटों को पॉकेट में डाला.”

बता दें कि पंजाब में 117 सीटों के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था. वहीं आज वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित हो जाएंगे. इसी के साथ साफ हो जाएगा कि प्रदेश में जनता ने किस पार्टी को सत्ता पर बैठाया है.

ये भी पढ़ें

Punjab Election Result 2022: एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा सीट से पीछे, जानें- सिद्धू मूसेवाला का हाल

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget