एक्सप्लोरर

Watch: कांग्रेस की तरफ से पंजाब में सीएम उम्मीदवार के एलान के बाद जारी हुआ नया कैंपेन थीम सॉन्ग, चन्नी करदा मसले हल

Punjab Election: करीब सवा तीन मिनट के इस वीडियो में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ मिलते हुए दिखाया जा रहा है. गाने का बोल है चन्नी करदा मसले हल.

Punjab Congress Compaign Song: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के चहरे का एलान कर दिया गया है. सीएम चरणजीत चन्नी के ऊपर कांग्रेस ने फिर से दांव लगाते हुए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. राज्य में 20 फरवरी को वोटिंग होने जा रही है. इस बीच, इस बीच पार्टी की तरफ से एक नया कैंपेन सॉन्ग जारी किया गया है. करीब सवा तीन मिनट के इस वीडियो में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ मिलते हुए दिखाया जा रहा है. गाने का बोल है चन्नी करदा मसले हल. वीडियो में कहा जा रहा है कि रेता और बिजली सस्ती किए जा रहे हैं. पांच साल अगर वे फिर आ गए तो पंजाब को अच्छे से रखेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी ने एलान करते हुए कहा कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही राज्य में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा होंगे. जिसके बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. जैसा कि आपने हमें पिछले 111 दिनों में पंजाब को आगे ले जाने के लिए इतनी मेहनत करते देखा है, मैं आपको पंजाब और पंजाबियों को नए जोश और समर्पण के साथ प्रगति के पथ पर ले जाने का आश्वासन देता हूं.

फिलहाल पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस के सी एम पद के उम्मीदवार का चेहरा साफ हो जाने से अब राज्य में राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है. पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में दोबारा वापसी में लाने के लिए राहुल गांधी लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. उनका कहना है कि चन्नी जी मुख्यमंत्री बने, अहंकार नहीं है, जनता के बीच जाते हैं. क्या आपने कभी नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं.

फिलहाल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा पर से पर्दा उठाए जाने पर सिद्धू ने चन्नी से कहा, चन्नी साहब ताली ठोको. ये सुनकर चन्नी ने उठकर सिद्धू को गले लगा लिया. नवजोत सिंह सिद्धू के भाषण के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू को एक-दूसरे से गले मिलते भी देखा गया. सिद्धू ने शेर पढ़ कर राहुल गांधी की तारीफ भी की, उनका कहना है कि वह काफी अच्छे नेता हैं जो उन्होंने एक दलित, गरीब को मुख्यमंत्री बनाया है.

ये भी पढ़ें: UP Election: प्रदेश में चुनाव है: जातिवाद के जवाब में ‘ब्राह्मण’ होने का ही अर्थ समझा बैठे मंत्री जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget