एक्सप्लोरर

पंजाब: AAP से गठबंधन पर बोले अमरिंदर सिंह- अकेले लड़ेंगे और जीतेंगे

हाल में ही दिल्ली में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से साफ मना कर दिया था.

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कांग्रेस के साथ गठबंधन की नाकाम कोशिशों के बाद अब उसे पंजाब कांग्रेस की तरफ से भी झटका लगा है. कांग्रेस ने पंजाब में पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन करने से इंकार कर दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने साफ कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होने वाला हैं.

अमरिंदर सिंह ने पंजाब में AAP के साथ गठबंधन को लेकर कहा, '' बिलकुल नहीं. हमारा केजरीवाल या किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं है. हम अकेले लड़ेंगे और जीतेंगे.''

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर उन्होंने कहा, '' मनमोहन सिंह कभी अमृतसर से उम्मीदवार नहीं थे. उन्होंने हमें बहुत पहले ही बता दिया था कि उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है.''

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंने की बात तब सामने आई जब खबर आई थी कि पार्टी ने ही उनको इस सीट से लड़ने को कहा है. बीते रविवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रभारी आशा कुमारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने आग्रह किया कि इस बार अमृतसर से डॉक्टर मनमोहन सिंह चुनाव लड़ें.

इस बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एनडीटीवी इंडिया को बताया 'हमने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि वह पंजाब की अमृतसर सीट से चुनाव लड़े. ये पंजाब और पंजाब कांग्रेस के लिए गर्व की बात होगी.''

दिल्ली में गठबंधन को कांग्रेस ने नकारा था

कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में यह फैसला हुआ कि पार्टी आगामी लोकसभा में दिल्ली की सभी सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. इसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया कि ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस -बीजेपी के बीच ‘गुप्त समझौता’ है और आम आदमी पार्टी (आप) इस नापाक गठबंधन से लड़ने को तैयार है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget