एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election 2022: चमकौर साहिब सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दाखिल किया नामांकन, इतनी है CM की संपत्ति

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब सीट से नामांकन दाखिल किया है. चन्नी ने लोगों से अनुरोध किया कि वे मतदान के दौरान 50,000 मतों से अंतर से उन्हें विजयी बनाएं.

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को चमकौर साहिब सीट से नामांकन दाखिल किया है. चन्नी ने चमकौर साहिब के लोगों से अनुरोध किया कि वे 20 फरवरी को होने वाले मतदान के दौरान कम से कम 50,000 मतों से अंतर से उन्हें विजयी बनाएं. चन्नी के बयान से कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि चन्नी चमकौर साहिब सीट से हार रहे हैं. 

इससे पहले सोमवार को चन्नी ने बरनाला जिले की भदौर सीट से नामांकन किया था. चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में सीएम ने 9.44 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. हलफनामे में कहा गया है कि 58 साल के चन्नी के पास एक एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर है जिसकी कीमत करीब 32.57 लाख रुपये है जबकि उनकी पत्नी के पास 45.99 लाख रुपये कीमत की दो गाड़ियां हैं और वह एक डॉक्टर हैं. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में चन्नी को दो सीटों से टिकट दिया है. वह भदौर के अलावा चमकौर साहिब से भी चुनाव लड़ेंगे.

उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री के पास 2.62 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 6.82 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है. हलफनामे के मुताबिक, चन्नी और उनकी पत्नी पर कार लोन समेत कुल देनदारी 88.35 लाख रुपये है. चन्नी ने 2020-21 के लिए अपनी कुल आय 27.84 लाख रुपये घोषित की है. चन्नी ने व्यवसाय को अपना पेशा घोषित किया है. उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी और पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए किया है और अब पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पीएचडी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Budget 2022: आम बजट के वो बड़े ऐलान, जो सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर

Budget 2022: बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget