एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election: केंद्र पर जमकर बरसे CM Charanjit Channi, बोले- पंजाब ने हमेशा दिल्ली को मुंहतोड़ जवाब दिया है

Punjab Assembly Election: चन्नी ने कहा, पंजाब ने दिल्ली को हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है. चाहे मुगलों का समय हो या मौजूदा. चुनाव के समय केंद्र सरकार ईडी समेत अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग करती है.

Punjab Election: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, पंजाब ने दिल्ली को हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है. चाहे मुगलों का समय हो या मौजूदा. उन्होंने कहा, चुनाव के समय केंद्र सरकार ईडी समेत अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग करती है. बांह मरोड़ कर चुनाव जीतना चाहते हैं.  बंगाल चुनाव के समय ममता बनर्जी के रिश्तेदारों के घर ईडी भेजी गई और दबाव बनाया गया. उसी तरह तमिलनाडु में स्टालिन और महाराष्ट्र में शरद पवार के परिजनों पर कार्रवाई की गई. 

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर उन्होंने कहा, पंजाबियों को क्यों बदनाम किया जा रहा है? 'जान बचा कर आया हूं' बोल कर किसानों को बदनाम क्यों किया जा रहा है. राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की गई, नहीं लगा पाए. फिरोजपुर में पीएम की रैली में लोग नहीं आए, उन्हें लौटना पड़ा तो मेरे से बदला क्यों लिया जा रहा है?

Punjab News: कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सर्वे पर उठाए सवाल, पूछा किसने डाले हैं वोट

मंगलवार को अवैध रेत खनन मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार हनी के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी. इस मामले पर चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, केजरीवाल बड़े खुश हैं कि ईडी का छापा पड़ा है. केजरीवाल के खुद के रिश्तेदार भी भ्रष्टाचार के मामलों में जेल गए हैं. 2018 में केजरीवाल के साले के बेटे को गिरफ्तार किया गया था और आज वह खुश हो रहे हैं. उस समय केजरीवाल कह रहे थे कि यह राजनीतिक बदला है. 

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- दलित सीएम को निशाना बना रही है बीजेपी

चन्नी ने कहा कि 2018 में 26 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. इसमें मेरे भांजे का नाम नहीं है. मुझे फंसाने के लिए उसके यहां छापा पड़ा. 24 घंटे पूछताछ की गई. जब मेरे खिलाफ सबूत नहीं मिला तो जाते हुए कहा कि PM के लौटने वाली बात याद रखना. सारी रात कोर्ट खुलवा कर रखा गया. ये मेरे खिलाफ साजिश है. चन्नी ने आगे कहा, मैंने तीन बार चुनाव जीता. नेता विपक्ष रहा. आज तक मेरे पर कोई दाग नहीं है. इसलिए दाग लगाना चाहते हैं. 

चन्नी ने कहा, मेरा नाम FIR में जोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. छापा मारने वाली टीम ने ये भी कहा कि चुनाव नहीं लड़ने देंगे. पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए चन्नी ने कहा, प्रधानमंत्री दबाने की कोशिश कर रहे हैं. मेरा भांजा आजकल कहां हैमुझे तो यह भी नहीं पता. यह केस 2018 में दर्ज हुआ था, तब कैप्टन अमरिंदर सीएम थे. यह कदम मुझे परेशान करने के लिए यह टाइम चुना गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget