एक्सप्लोरर

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- दलित सीएम को निशाना बना रही है बीजेपी

Punjab News: ईडी ने चरणजीत चन्नी के रिश्तेदारों पर कार्रवाई की है. कांग्रेस का कहना है कि बदले की भावना के तहत चन्नी को निशाना बनाया जा रहा है.

Punjab News: प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के घर अवैध रेत खनन के मामले में छापेमारी की है. कांग्रेस पार्टी अपने सीएम चरणजीत चन्नी (Charanjit Channi) के बचाव में उतर आई है. कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि देश के इकलौते दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ प्रतिशोध की कार्रवाई की गई है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस और उसके नेता डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ''ईडी की छापेमारी भाजपा का पसंदीदा हथियार है, क्योंकि उनके पास खुद छिपाने के लिए बहुत कुछ है. हर कोई आप की तरह नहीं है. हम डरने वाले नहीं हैं.''

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मोदी सरकार और भाजपा प्रतिशोध की आग में धधक रही है. मोदी सरकार किसानों तथा दलित-पिछड़ों से बदला ले रही है. आंदोलन के दौरान 700 किसानों ने दम तोड़ दिया, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी सुध नहीं ली. अब दलित और पिछड़ों से प्रतिशोध लिया जा रहा है.''

ईडी ने की कार्रवाई

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ''भाजपा का इलेक्शन डिमार्टमेंट यानी ईडी अब पंजाब पहुंचा है. देश के इकलौते दलित मुख्यमंत्री से बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री और भाजपा ने ईडी को भेज दिया है. यह दिखाता है कि देश के इकलौते मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा के मन में प्रतिशोध की भावना धधक रही है.''

कांग्रेस नेता ने कहा कि चन्नी के परिवार के खिलाफ कोई आरोप नहीं है और प्राथमिकी में भी नाम नहीं है, लेकिन बचकाने और मनगढ़ंत आरोप मढ़े जा रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा कि मोदी और केजरीवाल को चन्नी का मुख्यमंत्री बनना पच नहीं रहा है, इसलिए वो पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत को बदनाम करने के लिए साजिश कर रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों और रेत माफिया के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की.

Punjab News: एक्शन में चुनाव आयोग, कई बड़े अधिकारियों का किया तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget