एक्सप्लोरर

EVM को लेकर हंगामा, प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा- एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, मतगणना केंद्रों पर डटे रहें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोग, अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये. यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल में विपक्ष पार्टियों की की हार दिख रही है. ऐसे में सभी विपक्षी पार्टियों ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए स्ट्रॉन्ग रूम में रखे ईवीएम मशीन पर निगरानी रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है. इन दलों को आशंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है. विपक्ष का कहना है कि इस चुनाव में एनडीए की हार होगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक ऑडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से कहा, ''आपलोग, अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये. यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है. इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है. स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए.''

उन्होंने कहा, ''हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा.'' कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी कहा कि सरकार ने एग्जिट पोल के आंकड़े पहले ही मंगा लिये थे. इन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का पूरा इंतजाम कर रखा है.

तेजस्वी यादव का दावा बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता ने भी एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''एग्ज़िट से पहले बाज़ार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं. संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है. इसे ख़ारिज करें. हम जीत रहे है. स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ी निगरानी रखे. गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो.''

तेजस्वी यादव ने कई ऐसे ट्वीट को रिट्वीट किये हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईवीएम जहां रखा गया है वहां संदिग्ध गाड़ियों की एंट्री हुई है. जिसमें कथित तौर पर ईवीएम रखा गया है.

गाजीपुर में हंगामा गाजीपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए कृषि मंडी के गेट के ठीक सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे गए. अफजाल का आरोप है कि गाजीपुर लोकसभा के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं. हर विधानसभा सीट की ईवीएम पांच अलग-अलग जगहों पर रखी गई हैं. अफजाल की मांग है कि हर स्ट्रॉन्ग रूम के पास दो बीएसपी के कार्यकर्ताओं के लिए पास जारी किया जाए. लेकिन प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा है.

ममता बनर्जी से मिले चंद्रबाबू नायडू, 'महागठबंधन' की रणनीति पर चर्चा की

अंसारी ने कहा कि हमें शक है कि जिला प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर कुछ गड़बड़ कर सकता है. इसलिए जबतक हम अपने ईवीएम मशीन की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से आश्‍वस्‍त नहीं हो जाएंगे तब तक हम नहीं हटेंगे. दिन-रात एक कर हम अपनी ईवीएम मशीन का सुरक्षा करेंगे. धरने के दौरान अफजाल अंसारी का दरोगा से बहस भी हुई.

इनका आरोप है कि शाम के वक्त एक ट्रक में प्रशासन ईवीएम भरकर बदलवाने की नियत से लेकर आई थी लेकिन इन लोगों की सक्रियता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है. वहीं आरोप पर धरना स्थल पर मौजूद सदर एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि आरोप पूरी तरह से निराधार है. क्योंकि पूरी स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर सीआईएसफ के जवान लगाए गए हैं. साथ ही पूरे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी 125 सीसी कैमरा के जरिए किया जा रहा है. जिसमें पूरे 1 सप्ताह की रिकॉर्डिंग मौजूद रहती है.

ABP Bihar VIP Exit Poll: शरद यादव और शत्रुघ्न सिन्हा की हार, कांटे की टक्कर में गिरिराज सिंह को बढ़त का अनुमान

गौरतलब है कि 19 मई को आये तकरीबन सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. एबीपी न्यूज़ नीलसन के मुताबिक, एनडीए को 277 सीटें मिलती दिख रही है. यूपीए को 130 और अन्य के खाते में 135 सीटें जाती दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget