एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: प्रकाश आम्बेडकर का आरोप- तानाशाह जैसी है बीजेपी नेताओं की भाषा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: प्रकाश आम्बेडकर ने एआईएमआईएम को भी निशाने पर लिया. पिछले महीने दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: वंचित बहुजन अघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आम्बेडकर ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. प्रकाश आम्बेडकर ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार मे बीजेपी नेता जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह तानाशाह जैसी है. प्रकाश आम्बेडकर ने बीजेपी नेताओं के इस लहजे को लोकतंत्र के लिए उचित नहीं बताया है.

आम्बेडकर ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी आरोप लगाया है. लेकिन उन्होंने कहा कि बीजेपी का पैसे हथियाने का तरीका पूर्व की कांग्रेस-एनसीपी सरकार से अलग है. वीबीए के प्रमुख ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय से धर्म निरपेक्ष ताकतों का समर्थन करने की अपील की.

बीजेपी को निशाने पर लिया

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता दावा कर रहे हैं कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से वह करीब 240 सीटें जीतेंगे. आम्बेडकर के कहा, ''उन्हें लगता है कि वे कभी सत्ता से बाहर नहीं होंगे, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि यह मतदाता है जो सरकार का निर्णय करता है, न कि राजनीतिक दल.''

इसी दौरान प्रकाश आम्बेडकर ने बीजेपी नेताओं पर तानाशाह के जैसे भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लगाए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सड़क नेटवर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई परियोजनाएं सरकार के लिए धन जुटाने का माध्यम है.

आम्बेडकर ने ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर भी निशाना साधा. एआईएमआईएम ने पिछले माह पार्टी से संबंध समाप्त कर लिए थे. गौरतलब है कि एआईएमआईएम-वीबीए गठबंधन ने मत हासिल करने के लिहाज से अप्रैल-मई लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव से पहले यह गठबंधन टूट गया.

महाराष्ट्र चुनाव: पवार के गढ़ बारामती में सेंध लगाने की कोशिश में बीजेपी, एनसीपी ने कहा- कोई टक्कर नहीं

महाराष्ट्र चुनाव: ओवैसी ने RSS को निशाने पर लिया, कहा- भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget