एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में बने रहेंगे

अनिल शर्मा के पिता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस में जाने के बाद बीजेपी सरकार में अनिल शर्मा का मंत्री पद चर्चा का विषय बना हुआ था.

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. शुक्रवार को अनिल शर्मा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसकी पुष्टि की है. इसके बाद पिता सुखराम व पोते आश्रय शर्मा के कांग्रेस पार्टी में लौटने के बाद से अनिल शर्मा को लेकर लगातार लग रही अटकलों पर आज विराम लग गया.

ध्यान रहे कि उन्होंने सिर्फ अपने मंत्री पद से ही इस्तीफा दिया है लेकिन बीजेपी की सदस्यता अभी भी उनके पास है और वे मंडी सदर से अभी भी विधायक हैं. वहीं, इस्तीफा देने से जयराम सरकार के मंत्रिमंडल में एक पद खाली हो चुका है, जिसपर सरकार लोकसभा चुनावों के बाद विचार कर सकती है.

अनिल शर्मा के पिता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस में जाने के बाद बीजेपी सरकार में अनिल शर्मा का मंत्री पद चर्चा का विषय बना हुआ था. कई बार बीजेपी नेता अंदर ही अंदर उन्हें मंत्री पद से हटाने की वकालत भी कर चुके हैं, लेकिन इसका फैसला अनिल शर्मा पर छोड़ दिया जाता था. अब अनिल शर्मा ने खुद ही सरकार को अपना मंत्री पद इस्तीफा भेजा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है.

हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि उनके ऊपर लगातार इस्तीफ़ा देने का दबाव बनाया जा रहा था इसलिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री से नाराज़गी जाहिर करते हुए बताया की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते कल मंडी में कहा की उनका मंत्री आजकल गायब है. ये बोलने से पहले मुख्यमंत्री ने उनसे बात करना भी उचित नही समझा जो गलत है. अब भी वह भाजपा के विधायक है इसलिए अपने बेटे आश्रय के लिए प्रचार नही करेंगे.

अनिल शर्मा पर उनकी अपनी पार्टी का दबाव था क्योंकि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुख राम ने आश्रय शर्मा के साथ बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. अनिल शर्मा ने उनके बेटे के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीादवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया था और इस मुद्दे पर मंत्री पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी.

अनिल शर्मा मंडी लोकसभा क्षेत्र के मंडी से विधायक हैं और पार्टी चाहती थी कि वह लोकसभा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के पक्ष में प्रचार करें. अनिल शर्मा ने कहा था कि वह अपने आपको मंडी से दूर रखेंगे और न तो वह बेटे के पक्ष में और न ही भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे. कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने उनके बेटे आश्रय शर्मा को मंडी से उम्मीदवार घोषित किया था.

लोकसभा चुनाव: कृष्णा तीरथ की हुई घर वापसी, दिल्ली में थामा कांग्रेस का 'हाथ' राफेल डील: राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के लिए SC पहुंची बीजेपी, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई शिवसेना की बीजेपी को सलाह- राफेल सौदे पर कम बोलें Lok Sabha election 2019: AAP अपने रुख पर अड़ी है इसलिए हम अकेले चुनाव लड़ने के लिए विवश-कांग्रेस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget