एक्सप्लोरर

शपथ से पहले वॉर मेमोरियल गए पीएम मोदी, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे शपथ लेंगे. इससे पहले वे नई दिल्ली में राजघाट, अटल समाधि स्थल और वॉर मेमोरियल गए. जहां उन्होंने श्रद्धांजलि दी.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आज तड़के महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को नमन किया. साथ ही उन्होंने सरकार की प्राथमिकताएं बताई. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है.

मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमें गरीबों, वंचितों और हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन एवं शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा लोगों के जीवन में बदलाव लाने को प्रेरित करेंगे. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी, सम्मान प्रकट किया. इस वर्ष हम बापू की 150वीं जयंती मना रहे हैं. मैं आशा करता हूं कि यह विशेष अवसर बापू के नेक विचारों एवं आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने तथा गरीबों, वंचितों और हाशिये पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में हमें प्रेरित करेंगे.’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘हम अपने प्रिय अटलजी को हर क्षण स्मरण करते हैं. वे बीजेपी को, लोगों की सेवा करने का इतना बड़ा अवसर मिलता देख, बहुत खुश होते.’’ मोदी ने कहा ‘‘अटलजी के जीवन एवं उनके कार्यों से बहुत प्रेरित हूं. हम शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे.’’

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद होने वाले वीर पुरूषों एवं महिलाओं पर भारत को गर्व है . राष्ट्रीय समर स्मारक पर हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की . ’’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारत की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी. राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है.

मोदी सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि 'सदैव अटल' पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर, गिरिराज सिंह सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद थे.

50 नेता बनाए जा सकते हैं मंत्री, पीएम मोदी के साथ लेंगे शपथ, शिवसेना और अकाली दल ने नाम तय किए

बापू और अटल को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच कर शहीदों को नमन किया. उन्होंने इसी साल 26 फरवरी को राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन किया था. इस दौरान उनके साथ निवर्तमान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी आज शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में शपथ लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget