एक्सप्लोरर

सातवें चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- हमें गठबंधन सरकार चलाने का अनुभव है

Lok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे गठबंधन सरकार चलाने का अनुभव है. मैं जब संगठन में था तब भी. हरियाणा में हमने बंसीलाल की सरकार में भी काम किया और चौटाला की सरकार में भी काम किया. जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला साहब के साथ भी काम किया और मुफ्ती साहब के साथ भी काम किया.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में क्या बीजेपी एक बार फिर 2014 को दोहराएगी या फिर विपक्ष बीजेपी के रथ को रोक देगा? इस सवाल का जवाब 23 मई को मिलेगा. लेकिन छह चरणों के चुनाव के बाद सभी पार्टियां सरकार में आने का दावा कर रही है और इसके लिए नेताओं के बीच मुलाकातें भी हो रही है. कल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव डीएमके नेता एमके स्टालिन से मिले.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बीजेपी और एनडीए के सांसदों की संख्या पिछले चुनाव के मुकाबले और बढ़ेंगी. साथ ही पीएम मोदी ने गठबंधन की राजनीति पर जोर देते हुए कहा कि इससे देश की एकता और मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि मुझे गठबंधन सरकार चलाने का अनुभव है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज 24 को दिये इंटरव्यू में कहा, ''चुनाव घोषित होने से पहले से हम कह रहे हैं कि पांच साल का काम बोल रहा है. देश की जनता का विश्वास बढ़ा है. हमने सपनों को पूरा करने में दिन रात एक कर दिये. इसलिए हम कह रहे हैं कि पहले से अधिक मात्रा में जीतकर आएंगे. बीजेपी और एनडीए की संख्या बढ़ेगी.''

VIDEO: 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे लोगों से प्रियंका ने मिलाया हाथ, कहा- ‘आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह’

उन्होंने कहा, ''मुझे गठबंधन सरकार चलाने का अनुभव है. मैं जब संगठन में था तब भी. हरियाणा में हमने बंसीलाल की सरकार में भी काम किया और चौटाला की सरकार में भी काम किया. जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला साहब के साथ भी काम किया और मुफ्ती साहब के साथ भी काम किया. गुजरात में चिमन भाई पटेल के साथ काम किया और यहां जब प्रधानमंत्री बनकर आया, यह बात सही है कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. लेकिन हमने कभी अहंकार को नहीं पाला. हमारा मत है कि हिंदुस्तान की राजनीति ध्रुवीकरण वाली राजनीति है और एक खेमे का नेतृत्व बीजेपी करती है और दूसरे खेमे का नेतृत्व कांग्रेस करती है. कितना भी बहुमत क्यों नहीं आए हमें सभी को साथ लेकर चलना चाहिए. साथ लेकर चलने से क्षेत्रीय अस्मिता को समझ सकते हैं. देश की एकता को मजबूत कर सकते हैं. हमारे लिए गठबंधन सिर्फ चुनावी चहल-पहल नहीं है.''

लोकसभा चुनाव में छह चरणों में 483  सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. सातवें चरण के लिए 19 मई को 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 19 मई को होगी. चुनाव परिणाम से पहले विपक्षी दलों के नेताओं की बीच बैठकें हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget