एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बहराइच में पीएम मोदी बोले- यूपी चुनाव में BJP जीत का चौका लगाने जा रही है

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच की रैली में कहा कि दु:ख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. चौथे चरण के लिए बुधवार को 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच पहुंचे. यहां उन्होंने पांचवें चरण के लिए हुंकार भरी. पीएम ने दावा किया कि आप सब जो यहां इतनी बड़ी संख्या में बीजेपी को आशीर्वाद देने आए हैं, उससे साफ है कि यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है. एक बार 2014, दूसरी बार 2017, तीसरी बार 2019 और इस बार 2022 जीत का चौका.

बीजेपी सरकार के प्रयासों की वजह से अब उत्तर प्रदेश में डर का माहौल दूर हो रहा है. आपके लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुल रहे हैं, नए रास्ते बन रहे हैं. आप बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, इसलिए भाजपा सरकार स्कूलों की स्थिति सुधार रही है.

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर इशारों में कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है. ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है. आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा. सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है. मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखा है.''

पीएम मोदी ने कहा कि दु:ख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं. पीएम मोदी ने कहा, ''आज कल ये लोग नौकरी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. इनकी सच्चाई मैं आज आपको बताना चाहता हूं. यूपी में योगी जी ने करीब पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी. जबकि योगी जी के आने से पहले 10 साल तक जो सरकारें चली उन्होंने 10 साल में सिर्फ 2 लाख लोगों को ही नौकरी दी थी.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बहराइच की ये धरती हमेशा से आक्रमणकारियों के मंसूबों को ध्वस्त करती रही. देश के खिलाफ जाने वालों को यहां की मिट्टी माफ नहीं करती है. लेकिन इसी मिट्टी ने देखा है कि कैसे इन परिवारवादियों ने आतंकी हमला करने वालों अपना प्यार उड़ेला. समाजवादी सरकार, आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने तक से खिलाफ थी. इसलिए मैं कहता हूं, जो लोग देश की नहीं सोच सकते, देश की सुरक्षा को ताक पर रखते हैं, वो यूपी का कभी भला नहीं कर सकते.

UP Election 2022: सिराथू में गरजे अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा- ये स्टूल वाले मंत्री हैं, इन्होंने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget