एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सिराथू में गरजे अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा- ये स्टूल वाले मंत्री हैं, इन्होंने...

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि स्टूल मंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में नहीं पहुंच पाए वो सिराथू का विकास क्या करेंगे?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का धुंआधार कैंपेन जारी है. आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सिराथू पहुंचे. यहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री और सिराथू से बीजेपी उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य पर खूब तंज कसे. उन्होंने कहा ''सिराथू के लोगों ने राय बना ली है. लखनऊ की घबराहट ठीक है. इसीलिए बीजेपी के यहां के नेता काम नहीं आ रहे हैं. बाहर के नेता बुलाए जा रहे हैं. देख लेना आज का जनसमर्थन जो जुटा है. इसके बाद वो रंग और कपड़े बदलकर यहां से निकल जाएंगे.''

अखिलेश यादव ने कहा, ''ये स्टूल वाले मंत्री हैं, इन्होंने आपको धोखा दिया है. आपके यहां चौड़ी सड़क भी नहीं बनाई, ये कमाल के मंत्री थे.''  उन्होंने कहा कि सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं. तीन महीने में ही सड़क उखड़ रही है. हम सरकार बनने पर इसकी जांच कराएंगे.

पूर्व सीएम ने कहा, ''मैंने सुना था कि एक बार स्टूल वाले मंत्री भूल गए कि वो स्टूल वाले मंत्री है. उन्होंने मुख्यमंत्री के कमरे में अपनी तख्ती लगा ली. डीजीपी की बैठक भी कर ली. मुख्यमंत्री को जब पता चल तब उन्होंने तख्ती और कुर्सी दोनों फेंक दी.''

सपा अध्यक्ष ने कहा, ''सपा गठबंधन ने सिराथू में यहां की बहू को उतारा है, पल्लवी पटेल अपने चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव लड़ सकती थीं. लेकिन हमने ही इनसे कहा कि आप साइकिल सिंबल पर लड़िए, तो फिर किसकी जिम्मेदारी है इनको जिताने की? सपा सरकार में हम यहां का विकास करेंगे.''

अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के स्टूल मंत्री ने वसूली से अपने करियर की शुरुआत की, काहे कि वसूली करते थे. ये भी बताना पड़ेगा क्या? 

समाजवादी पार्टी के टिकट पर पल्लवी पटेल, केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. जहां 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है. अपना दल (कामेरावादी) की नेता उनकी मां कृष्णा पटेल हैं. पल्लवी पटेल अपनी मां के साथ हैं.

सिराथू से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल के चुनाव मैदान में उतरने पर उपमुख्यमंत्री के लिए हाई-प्रोफाइल सीट पर मुकाबला मुश्किल हो गया है. अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) बीजेपी से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. 

प्रशांत किशोर की टीम को लेकर गोवा TMC चीफ का बड़ा आरोप, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget