एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की कांग्रेस को चुनौती, कहा- दम है तो बाकी दो चरणों के चुनाव पूर्व पीएम राजीव गांधी के मान सम्मान के मुद्दे पर लड़िये

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नौजवानों को भी पता चलना चाहिए कि कैसे 20वीं सदी में एक परिवार ने देश को लूटा. उन्होंने कहा, ''आइये उस समय के प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) के मान सम्मान के मुद्दे पर ही शेष चुनाव लड़ते हैं.''

चाईबासा/झारखंडः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनौती दी कि यदि उनमें दम है तो बाकी बचे दो चरण के चुनाव अपने पूर्व प्रधानमंत्री के मान-सम्मान और बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ लें. इससे पता चल जायेगा कि ‘‘किसके बाजुओं में कितना दम है.’’ झारखंड में सिंहभूम और जमशेदपुर लोकसभा सीटों के लिए यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस को चुनौती देता हूं, नामदार परिवार के रागदरबारियों और चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि आज का चरण तो पूरा हो गया है लेकिन अभी दो चरणों का चुनाव शेष है. आपके पूर्व प्रधानमंत्री जिनके लिए आप मोटे-मोटे आंसू बहा रहे हैं, उनके मान-सम्मान पर ही अन्तिम दो चरणों का चुनाव लड़ लें.’’

हिम्मत है तो दिल्ली का भी चुनाव बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ लें- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को ललकारते हुए कहा, ‘‘आप में हिम्मत है तो आखिरी दो चरणों के चुनाव और दिल्ली का भी चुनाव , बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ लें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नामदार परिवार प्रधानमंत्री के पद की मार्यादा भी भूल गया और देश के प्रधानमंत्री को लगातार गाली देता रहा, लेकिन जैसे ही हाल में एक सभा में मैंने बोफोर्स के भ्रष्टाचार की याद दिलायी, जैसे तूफान आ गया. मैंने तो सिर्फ एक शब्द ही बोला था लेकिन मानो इनको तो बिच्छू काट गया.’’ उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को भी पता चलना चाहिए कि कैसे बीसवीं सदी में एक परिवार ने देश को लूटा और बर्बाद किया.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आइये उस समय के प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) के मान सम्मान के मुद्दे पर ही शेष चुनाव लड़ते हैं. दम हो तो मैदान में आइये.’’ मोदी ने दो टूक कहा, ‘‘यह लोकतंत्र है, आप अपनी बात रखिये और हम अपनी बात रखेंगे. जनता जनार्दन फैसला करेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखता हूं कि ये मिलावटी लोग और कांग्रेस मेरी चुनौती को स्वीकार करते हैं कि नहीं?’’ उन्होंने कांग्रेस पर अपने शासन के पचपन वर्षों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस भ्रष्टाचार की जकड़न को तोड़ने में काफी हद तक सफल हुए हैं लेकिन वह यह दावा नहीं कर सकते कि इस जकड़न को उन्होंने पूरी तरह समाप्त कर दिया है.

पांच साल की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि उनकी पांच साल की सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है और विपक्ष इसी से तिलमिलाया है और उनकी सरकार के खिलाफ ऊलजुलूल आरोप लगाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी बीजेपी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का गठन हुआ और आज यहां विकास की बयार बह रही है. जिस राज्य को मधु कोड़ा के भ्रष्टाचार और कोयला घोटाले के लिए जाना जाता था अब वहीं विकास और खेलों की बात होती है. उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्ट पार्टियों और नेताओं का साथ देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने यहां चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मधु कोड़ा के परिवार वालों को अपनी पार्टी में न सिर्फ शामिल किया बल्कि उन्हें टिकट भी दे दिया.

राजीव गांधी को पीएम मोदी ने कहा था भ्रष्टाचारी नंवर वन 

बता दें कि यूपी की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा, ''आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था. लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया. नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा. ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता.'' पीएम ने आगे कहा, ''जो पार्टी पहले चरण के मतदान से पहले खुद को प्रधानमंत्री पद की दावेदार बता रही थी, वह अब मानने लगी है कि हम तो उत्तर प्रदेश में सिर्फ वोट काटने के लिये चुनाव लड़ रहे हैं. इस 'वोट कटवा' कांग्रेस का कितना पतन हो गया है, यह इसका जीता जागता सबूत है.''

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने किया था पलटवार 

'भ्रष्टाचारी नम्बर वन' वाले बयान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने प्रधानमंत्री पर पलटवार किया था. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है. आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं. खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा. सप्रेम और झप्पी के साथ- राहुल.'' वहीं प्रियंका गांधी ने लिखा, ''शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां मोदीजी ‘यह देश धोखेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget