एक्सप्लोरर

सागर: राहुल गांधी पर और आक्रामक हुए पीएम मोदी, रिमोट और वीडियो गेम से खेलने वाला बताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नामदार ने स्वीकार कर लिया है कि मोदी पर जो झूठे आरोप लगाए जा रहे थे उनका एकमात्र लक्ष्य मोदी की छवि को धूमिल करना था.

सागर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला और तेज होता जा रहा है. प्रधानमंत्री ने आज मध्यप्रदेश के सागर में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को रिमोट और वीडियो गेम से खेलने वाला बता दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजकुमार के समझदार होने के इंतजार में कांग्रेस ने 10 साल एक्टिंग पीएम थोपे रखा. उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा की राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, भरपूर ट्रेनिंग भी दी गयी. लेकिन सब बेकार हो गया और इस कोशिश में देश के 10 साल बेकार हो गए.

प्रधानमंत्री ने सागर में कहा, ''राजस्थान के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी तो एक्टर है. अब जिस पार्टी के नामदारों को रिमोट की इतनी आदत हो तो उसे हर कोई एक्टर ही नजर आएगा. चाहे रिमोट से सरकार चलानी हो या वीडियो गेम खेलना हो. रिमोट से आगे ये लोग कुछ सोच ही नहीं पाते. एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग के समझदार होने के इंतजार में कांग्रेस ने 10 साल तक एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर बनाए रखा.''

उन्होंने आगे कहा, ''क्रिकेट में दिन का खेल पूरा होने के समय कोई आउट होता है तो आखिरी नंबर के खिलाड़ी को नाइट वॉचमैन बनाकर भेजते हैं. इसलिए राजकुमार के तैयार होने तक परिवार का वफादार वॉचमैन बैठने की योजना बनी और उन्होंने सोचा की राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, भरपूर ट्रेनिंग भी दी गयी. लेकिन सब बेकार हो गया और इस कोशिश में देश के 10 साल बेकार हो गए.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजकुमार को भरपूर ट्रेनिंग देने की कोशिश भी की गई, लेकिन सबकुछ बेकार हो गया. पीएम ने कहा, ''कांग्रेस को भी 2004 में, उन्होंने सोचा नहीं था, अचानक मौका मिल गया. जब अचानक मौका मिल गया तो राजकुमार की संभालने की स्थिति नहीं थी, खुद परिवार को राजकुमार पर भरोसा नहीं था, कांग्रेस को राजकुमार पर भरोसा नहीं था. इसलिए राजकुमार के तैयार होने तक परिवार का वफादार वॉचमैन बिठाने की योजना बनी. उन्होंने सोचा राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, सब इंतजार करते रहे, भरपूर ट्रेनिंग देने की कोशिश भी की गई, लेकिन सबकुछ बेकार हो गया.''

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस के नामदार ने स्वीकार कर लिया है कि मोदी पर जो झूठे आरोप लगाए जा रहे थे उनका एकमात्र लक्ष्य मोदी की छवि को धूमिल करना था. उन्होंने कल खुद एक इंटरव्यू में ये बोल दिया है. अरे नामदार जिसको मां भारती के कण कण ने खड़ा किया हो उस पर जितने कीचड़ उछालोगे, उतने ही कमल खिलेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget