एक्सप्लोरर

बालाकोट एयर स्ट्राइक के नाम पर वोटरों से पीएम मोदी की अपील, चुनाव आयोग पहुंचा CPM

मोदी ने एक रैली में पहली बार वोटिंग करने वालों से कहा था, ‘’वे अपने मत उन बहादुर लोगों को समर्पित करें, जिन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले को अंजाम दिया. क्या आपका पहला वोट हवाई हमला करने वालों के लिए हो सकता है?’’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वोट करने वालों से अपील की है. पीएम मोदी की इस अपील पर मार्क्सेवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने चुनाव आयोग में पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. सीपीएम ने आरोप लगाया है कि मोदी ने महाराष्ट्र में एक रैली में पहली बार मतदान करने वालों से बालाकोट में आतंकी शिविर पर हवाई हमला करने वाले वायुसैनिकों के नाम पर वोट मांगकर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

पीएम मोदी पर सख्त कार्रवाई करें चुनाव आयोग- सीपीएम

चुनाव आयोग को भेजे पत्र में वरिष्ठ माकपा नेता नीलोत्पल बसु ने कहा कि इस तरह के बयान चुनाव पूर्व माहौल को दूषित कर रहे हैं, जो बहुत तेजी से ध्रुवीकरण की तरफ जा रहा है, इसलिए आयोग को पूरी सख्ती से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने अपने पत्र में कहा है, "बेहद अफसोस के साथ हम आपका ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आदर्श चुनाव आचार संहिता के ताजा उल्लंघन की तरफ दिलाना चाहते हैं.

चुनाव प्रचार में सेना के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते दल- EC

माकपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव आयोग के इस स्पष्ट निर्देश का भी उल्लंघन किया है कि सेना के नाम पर वोट नहीं मांगा जाए. बता दें कि चुनाव आयोग ने बीते महीने सभी राजनैतिक दलों से अपने चुनाव प्रचार में सशस्त्र बलों या उनकी उपलब्धियों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरअसल कल महाराष्ट्र के लातूर में पीएम मोदी ने एक रैली में पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से कहा था, ‘’वे अपने मत उन बहादुर लोगों को समर्पित करें, जिन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले को अंजाम दिया.’’ मोदी ने कहा, ‘‘क्या आपका पहला वोट हवाई हमला करने वालों के लिए हो सकता है?’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं पहली बार मतदान करने वालों से कहना चाहता हूं. क्या आपका पहला वोट वीर जवानों को समर्पित हो सकता है जिन्होंने पाकिस्तान में हवाई हमले किए? क्या आपका पहला वोट पुलवामा के वीर शहीदों के लिए हो सकता है? आपका पहला वोट ऐसा है जिसे आप पूरी जिंदगी याद रखेंगे.’’ मोदी ने कहा, ‘‘आप हमेशा याद करेंगे कि आपने किसे वोट दिया और किस चुनाव में वोट दिया.’’

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के पीएम इमरान बोले- ‘BJP की सरकार आई तो शांति वार्ता के लिए अच्छा, कश्मीर मुद्दे का हल भी संभव’

आज अमेठी से नामांकन भरेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रोड शो भी करेंगे

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में RSS नेता की हत्या से तनाव, कर्फ्यू लगा, इंटरनेट सेवाएं भी बंद

दंतेवाड़ा हमले में बड़ा खुलासा, सुरक्षा वापस भेजने के बाद प्रचार पर निकले थे विधायक मंडावी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget