एक्सप्लोरर

कर्नाटक: पीएम मोदी का हमला, कहा- ना दिल वाली ना दलित वाली है, ये कांग्रेस डील वाली है

प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक में रायचूर, जमखंडी और हुबली में भी रैलियां करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी कर्नाटक में 21 सभाएं करेंगे, पहले सिर्फ 15 सभाएं ही तय थीं. कर्नाटक में 12 मई को वोट डाले जाएंगे, 15 मई को वोटों की गिनती होगी.

चित्रदुर्ग: कर्नाटक में वोटिंग में सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है. इस बीच सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला है. प्रधानमंत्री कांग्रेस पर रोज नए नए हमले बोल रहे हैं. आज प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सभा की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की जमकर बखिया उधेड़ी. प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस को दलितों की नहीं डील की चिंता रहती है.

ये डील वाली कांग्रेस पार्टी है प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस के नेताओं के नाम के आगे पीछे बहुत सारे उपनाम लग जाते हैं. लेकिन मैंने हिंदुस्तान में जो कहीं नहीं सुना था वो चित्रदुर्ग में सुना. यहां एक मंत्री हैं जिनके नाम के आगे दिल (DIL) लिखा जाता है. यानी जब तक डील नहीं करते दिल से काम नहीं करते. ये कांग्रेस पार्टी ना दलितों वाली है ना दिल वाली है, ये कांग्रेस पार्टी डील वाली है.''

जो फेयरवेल नहीं करते इउवका फायरवल कर दो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''यहां के मुख्यमंत्री तो ऐसे हैं कि वो अपने सूटकेस में कैरेक्टर सर्टिफिकेट रेडी रखते हैं. अगर किसी मंत्री पर जांच की आंच लग तो मुख्यमंत्री बैग से कैरेक्टर सर्टिफिकेट निकालते हैं. ऊपर मंत्री का नाम लिख देते हैं नीचे साइन कर देते हैं. जो कांग्रेस पार्टी आपका भला नहीं सोच सकती, वक्त आ गया है उनके फेयरवेल का. जो वेलफेयर नहीं करते उनका फेयरवेल पक्का होना चाहिए. जो मुख्यमंत्री क्लीन चिट बांटते फिरते हैं उन्हें इस बार क्लीट स्वीप कर दो.''

सुल्तानों की जयंती मना रही है कांग्रेस -पीएम प्रधानमंत्री ने कहा, ''वोट बैंक की राजनीति के लिए, समाज को तोड़ने के लिए षडयंत्र के लिए कांग्रेस पार्टी को इतिहास और भावनाओं को भी मरोड़ कर उल्टी गंगा बहाने की आदत हो गई है. कांग्रेस का चरित्र देखिए कि जिनकी जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनानी चाहिए उनकी जयंती मनाना तो उनको सूझता नहीं है. कर्नाक के महापुरुषों को तो भुला दिया गया लेकिन वोटबैंक की राजनीति की खातिर सुल्तानों की जयंती मनाने में लगे हैं. कांग्रेस ने कर्नाटक के लोगों का विशेषकर चित्रदुर्ग के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget