एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का आरोप- गांधी परिवार ने INS विराट का टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी पर जंगी जहाज आईएनएस विराट का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने उसे निजी टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव है और इसी दौर के चुनाव प्रचार के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामलीला मैदान में दिल्ली में 2019 की पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उनके साथ दिल्ली में सातों सीटों के बीजेपी के उम्मीदवार भी थे. यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तो हमला बोला ही, साथ ही कांग्रेस पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी पर जंगी जहाज आईएनएस विराट का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने उसे निजी टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदार परिवार ने आईएनएस विराट का व्यक्तिगत टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया, उसका अपमान किया था. ये बात तब की है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और 10 दिन की छुट्टियां मनाने निकले थे. क्या आपने सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाये? देश की रक्षा करने वालों को अपनी जागीर कौन समझता रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि आप इस सवाल से हैरान मत होइये, ये हुआ है और हमारे ही देश में हुआ है. राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों मे, उनकी ससुराल वाले यानि इटली वाले भी शामिल थे. सवाल ये कि क्या विदेशियों को भारत के वॉरशिप पर ले जाकर तब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया गया था? या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो राजीव गांधी की ससुराल के लोग थे. जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तब देश की सुरक्षा दांव पर लग ही जाती है. जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की चिंता भी नहीं रह जाती.

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार एवं ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलीकाप्टर को भी लगाया गया. मोदी ने कहा, ‘‘आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक निजी टैक्सी की तरह करके इसका अपमान किया गया. यह तब हुआ जब राजीव गांधी एवं उनका परिवार 10 दिनों की छुट्टी पर गये हुए थे. आईएनएस विराट को हमारी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तैनात किया गया था, किन्तु इसका मार्ग बदल कर गांधी परिवार को लेने के लिए भेजा गया जो अवकाश मना रहा था.’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि गांधी परिवार को लेने के बाद आईएनएस विराट द्वीप पर 10 दिनों तक खड़ा रहा. मोदी ने सवाल किया, ‘‘राजीव गांधी के साथ उनके ससुराल के लोग भी थे जो इटली से आये थे. सवाल यह है कि क्या विदेशियों को एक युद्धपोत पर ले जाकर देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया गया?’’ विमान वाहक आईएनएस विराट को भारतीय नौसेना में 1987 में सेवा में लिया गया था. करीब 30 वर्ष तक सेवा में रहने के बाद 2016 में इसे सेवा से अलग किया गया.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आजकल अचानक न्याय की बात करने लगी है लेकिन कांग्रेस को बताना पड़ेगा, कि 1984 के सिख दंगों में हुए अन्याय का हिसाब कौन देगा? कांग्रेस को बताना पड़ेगा कि सिख दंगों से जुड़ा होने का जिन पर आरोप है, उनको मुख्यमंत्री बनाना कौन सा न्याय है. कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया, हम उसे निरंतर कम करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे संतोष है कि तीन दशक बाद पहली बार 84 के सिख दंगों के गुनहगारों के गिरेबान तक कानून पहुंचा है. पहली बार वो सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, फांसी के फंदे तक पहुंचे हैं.

2014 से पहले एक साथ 2 बड़े आयोजन करने में सरकार के हाथ पांव फूल जाते थे और 2009 में और 2014 में तो कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव और आईपीएल एक साथ नहीं करा पाई थी. पहले जो नामुमकिन लगता था अब वो मुमकिन हुआ है, नया हिंदुस्तान अब अपनी समस्याओं के लिए कहीं जाकर गिड़गिड़ाता नहीं है. नया हिंदुस्तान जानता है कि आतंकी हमलों का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन वो आश्वस्त है क्योंकि नया हिन्दुस्तान अब आतंकियों को घर में घुसकर मारता है.

परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप ने टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया और राष्ट्रीय राजधानी में शासन का नाकामपंथी मॉडल लेकर आए. ‘आप’ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली शासन का नाकामपंथी मॉडल देख रही है. लोग यहां देश बदलने आए थे लेकिन खुद बदल गए. उन्होंने टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन दिया और भारत के दुश्मनों को मजबूत किया.’’

पीएम मोदी ने कहा कि पहले हजारों ट्रक उत्तर प्रदेश, हरियाणा या अन्य राज्यों में जाने के लिए दिल्ली की सड़कों से होकर जाते थे, ये जाम का कारण बनते थे, अब ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल बनने से वो ट्रक दिल्ली में बिना आये अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं. प्रदूषण दिल्ली की एक बड़ी चुनौती है. इसका हल तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और ट्रांसपोर्ट के आधुनिक तौर-तरीकों में है. हमने ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल (पूर्वी और पश्चिमी बाह्य मार्गों) का निर्माण कर दिल्ली में प्रदूषण और यातायात जाम में कमी लायी है. राजधानी में मेट्रो का विस्तार हो, सोलर सेक्टर से जुड़ी नीतियां हों या नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्टक्चर का काम हो, इसका बड़ा लाभ दिल्ली के लोगों को मिलने वाला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार, दोनों के अस्पताल हैं, केंद्र सरकार के अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को हर साल 5 लाख रुपये का इलाज सुनिश्चित हुआ है. लेकिन ये सुविधा राज्य सरकार के अस्पताल में गरीब को नहीं मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget