एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: ओवैसी ने RSS को निशाने पर लिया, कहा- भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: आरएसएस प्रमुख ने पिछले हफ्ते भारत के हिंदू राष्ट्र होने की बात कही थी. ओवैसी ने उसी बयान को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया है. आरएसएस को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है और वे इसे ऐसा बनने भी नहीं देंगे. बता दें कि पिछले हफ्ते आरएसएस प्रमुख मोहन भारत ने कहा था कि संघ भारत के एक हिंदू राष्ट्र होने को लेकर स्पष्ठ है.

ओवैसी महाराष्ट्र के कल्याण शहर में सोमवार को अपने उम्मीदवार अय्याज मौलवी की चुनावी रैली में आए थे. इस रैली में ओवैसी ने कहा कि समाज का एक धड़ा पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहता है लेकिन हम हिन्दूस्तान को कई रंगों में देखते हैं, यही हिन्दूस्तान की सुंदरता है. उन्होंने कहा, ''भारत कोई हिंदू राष्ट्र नहीं है और इंशाल्लाह हम इसे बनने भी नहीं देंगे.''

ओवैसी ने शिवसेना पर हरे रंग के खिलाफ होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''अपना नजरिया बदलें और आप देखेंगे कि हरा रंग राष्ट्र ध्वज में भी है.'' ओवैसी ने कहा, ''भारत धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद की वजह से एक अनूठा देश है. दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है और हमें इस पर गर्व है.''

आरएसएस पर साधा निशाना

ओवैसी ने कहा, ''मैं आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि हम उनकी कृपा पर यहां नहीं रह रहे. अगर आपको मेरी खुशी या दुख का आकलन करना है तो आपको और हमें देखना चाहिए कि संविधान ने हमें क्या दिया है.''

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने अपने दम पर औरंगाबाद में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने कहा, ''हम राज्य के अन्य हिस्सों में भी जगह बनाएंगे. आप हमें रोक नहीं सकते.'' ओवैसी ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार एक साथ तीन तलाक की प्रथा खत्म करने के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों की समस्याओं के बारे में उसे कुछ पता नहीं है. उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की तरीकी एवं विकास के लिए उन्हें आरक्षण देने की मांग भी की.

बता दें कि वंचित बहुजन अघाड़ी से गठबंधन टूटने के बाद ओवैसी की पार्टी महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ रही है. महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के घोषणा पत्र में सावरकर को 'भारत रत्न' देने का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget