एक्सप्लोरर

ABP Opinion Poll Punjab: कांग्रेस, आप, अकाली दल या बीजेपी में किस पार्टी को मिलेगी सत्ता? सर्वे में जनता ने चौंकाया

ABP C Voter Survey: एबीपी न्यूज़-सी वोटर (ABP C Voter Survey) के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस को झटका लग सकता है. आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 फीसदी और कांग्रेस (Congress) को 30 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

ABP Opinion Poll: पंजाब (Punjab) में आज से 13 दिनों बाद विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) का मुकाबला मुख्यतौर पर आम आदमी पार्टी (आप) और अकाली दल-बीएसपी गठबंधन से है. चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने बीजेपी से गठबंधन किया है. चुनावी सरगर्मी के बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. 

सर्वे के मुताबिक इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस (Congress) को कुल 117 सीटों में 24 से 30 सीटें मिल सकती है. वहीं अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) को 55 से 63 सीटें मिल सकती है. अकाली दल गठबंधन के खाते में 20 से 26 सीटें जा सकती है. वहीं बीजेपी (BJP) गठबंधन को  3 से 11 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. अन्य के खाते में 0 से 2 सीटें जा सकती है. किसी भी एक पार्टी को राज्य में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है.

पंजाब में किसे कितनी सीट ?

कांग्रेस- 24-30
आप- 55-63
अकाली दल + 20-26
बीजेपी +   3-11
अन्य - 0- 2

वोट फीसदी की बात करें तो एबीपी न्यूज़-सी वोटर (ABP C Voter Survey) के मुताबिक, आप को 40 फीसदी, कांग्रेस को 30 फीसदी, अकाली दल गठबंधन को 20 फीसदी, बीजेपी गठबंधन को आठ फीसदी और अन्य को दो फीसदी वोट मिल सकते हैं.

पंजाब में कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. वहीं आम आदमी पार्टी भगवंत मान (Bhagwant Mann) का चेहरा आगे कर चुनावी मैदान में है. अकाली दल की तरफ से सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) चेहरा हैं. वहीं बीजेपी (BJP) गठबंधन ने चेहरे की घोषणा नहीं की है. कांग्रेस ने रविवार को ही मुख्यमंत्री चेहरे का एलान किया है. इस सर्वे में सीएम चेहरे के बाद बनने वाली परिस्थिति का आंकड़ा शामिल नहीं है. 

पिछली बार के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस को 77, अकाली दल को 15, आप को 20, बीजेपी को तीन और अन्य को दो सीटें मिली थी.

नोट- abp न्यूज के लिए सी वोटर ने चुनावी राज्यों का मूड जाना है. 5 राज्यों के इस फाइनल ओपिनियन पोल में 1 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई है. चुनावी राज्यों की सभी 690 विधानसभा सीटों पर लोगों से बात की गई है. सर्वे 11 जनवरी से 6 फरवरी के बीच किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ABP C Voter Survey: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, सर्वे में कांग्रेस-बीजेपी और आम आदमी पार्टी को मिल रहीं इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget