एक्सप्लोरर

यूपी: एसपी-बीएसपी गठबंधन को लगा बड़ा झटका, निषाद पार्टी ने छोड़ा साथ

उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. तीन दिन पहले ही गठबंधन में शामिल हुई निषाद पार्टी ने खुद को इससे अलग कर लिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. तीन दिन पहले ही गठबंधन में शामिल हुई निषाद पार्टी ने खुद को गठबंधन से अलग कर लिया है. गठबंधन छोड़ने पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती पर उपेक्षा का आरोप लगाया.

पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने वादा किया था कि निषाद पार्टी को दिए जाने वाले सीट का एलान जल्द होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इसी कारण निषाद पार्टी ने एसपी-बीएसपी गठबंधन से अलग होने का निर्णय किया है.

संजय निषाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी तमाम विकल्पों पर गौर कर रही है. उन्होंने एसपी-बीएसपी गठबंधन पर निशाना साधते कहा कि इनके नेता उनका नाम तक नहीं लेते थे. यूपी में एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के लिए यह गठबंधन काफी अहम माना जा रहा था. इसी पार्टी से गठबंधन करके एसपी ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में यह सीट बीजेपी से छीन ली थी. उस वक्त निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को जीत मिली थी.

इस बार देश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है और यूपी में सभी सातों सीटों पर चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव जहां 11 अप्रैल को होगा वहीं सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी और इसी दिन पता चलेगा कि देश में किस पार्टी के हाथ में सत्ता आती है.

Lok Sabha Election 2019: ये हैं बीजेपी, कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी, यहां जानें कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव यूपी: प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी सरकार में जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस में आए बीजेपी सांसद अशोक दोहरे को इटावा से मिला टिकट, आज ही हुए थे शामिल देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget