एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: पहले चरण में NDA के 90, तो UPA के 89 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

Lok Sabha Election 2019: यूपी और आंध्र प्रदेश दो ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस और बीजेपी से अलग एक-एक महागठबंधन मैदान में है.

Lok Sabha Election 2019: दो दिन बाद 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. देश की राष्ट्रीय पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के लिए पहला चरण बेहद ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहले चरण में एनडीए 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जबकि 89 सीटों पर यूपीए के उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. यूपी और आंध्र प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस से अलग दो महागठबंधन भी मैदान में हैं. पहले चरण में कुल 1280 उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया है.

90 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में एनडीए ने 91 में से 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. आंध्र प्रदेश की 1 सीट ऐसी है, जहां एनडीए का उम्मीदवार मैदान में नहीं है. एनडीए में 90 सीटों में से 83 पर बीजेपी के उम्मीदवार मैदान पर हैं. वहीं असम की एक सीट पर सहयोगी असम गण परिषद, बिहार की 2 सीटों पर एलजेपी, 1 सीट पर जेडीयू, महाराष्ट्र की दो सीटों पर शिवसेना और एक सीट पर एनडीपीपी के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहा है.

89 सीटों पर यूपीए आजमा रहा है किस्मत

बात अगर यूपीए की करें तो 91 में से यूपी की दो सीटों को छोड़कर 89 सीटों पर इसके उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस इनमें से 83 सीटों पर खुद चुनाव लड़ रही है. बिहार की दो सीटों पर 'हम', एक सीट पर आरएलएसपी, महाराष्ट्र की एक सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार मैदान में है. कांग्रेस ने महाराष्ट्र की एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का भी समर्थन किया है. यूपी में अजीत सिंह और जयंत के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

महागठबंधन के 8 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है 

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन पहले चरण में सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. 8 सीटों में से 4 सीटों पर बीएसपी, 2 सीट पर आरएलडी, 2 सीट पर एसपी के उम्मीदवार मैदान में हैं.

आंध्र प्रदेश में भी है एक महागठबंधन

आंध्र प्रदेश में भी एक महागठबंधन चुनावी मैदान में है. इस महागठबंधन में पवन कल्याण की जन सेना, बीएसपी, सीपीआई और सीपीएम शामिल हैं. आंध्र की 25 सीटों में से जन सेना 17, बीएसपी 3, सीपीआई 2 और सीपीएम 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

लोकसभा चुनाव: 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग, अजित-ओवैसी की सीटों पर भी वोटिंग, जानें पहले चरण की पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget