एक्सप्लोरर

नवजोत कौर सिद्धू का दावा- चण्डीगढ़ से मुझे टिकट मिलेगा

Lok Sabha Election 2019: चण्डीगढ़ सीट पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीन बड़े दावेदार हैं. नवजोत कौर के अलावा पवन बंसल और मनीष तिवारी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

Lok Sabha Election 2019: चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने के बाद सभी पार्टियों में टिकट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है. चण्डीगढ़ सीट पर कांग्रेस पार्टी के तीन दिग्गज नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, मनीष तिवारी और सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर की नज़र है. नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया है कि वह चण्डीगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगी.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक नवजोत कौर ने कहा, ''मैं पार्टी की महिला प्रतिनिधि हूं. मेरी छवि साफ है और मैंने बहुत काम भी किया है.'' उन्होंने आगे कहा, ''अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है. तीन नाम आगे भेजे गए हैं. सेंट्रल इलेक्शन कमेटी चण्डीगढ़ की टिकट को लेकर फैसला लेगी. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की किसे टिकट मिलेगा, कांग्रेस का जीतना जरूरी है.''

नवजोत कौर का कहना है कि वह लोगों से मिल रही हैं और उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. पवन बंसल के चुनावी घोषणा पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा, ''वो फर्क नहीं पड़ता, मैं भी जहां जा रही हूं लोगों को बता रही हूं कि मैं उनके लिए क्या कर सकती हूं. अभी किसी का टिकट पक्का नहीं हुआ है. मैं काम कर रही हूं और चण्डीगढ़ के लोगों के काम करती रहूंगी.''

टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''मुझे टिकट मिलनी चाहिए. मुझे पूरी उम्मीद है टिकट मिलने की. मैं पार्टी का महिला चेहरा और चण्डीगढ़ के लिए मुझसे बेहतर उम्मीदवार नहीं हो सकता.'' बाहरी होने के आरोप उन्होंने कहा कि मैं यहां के लोगों के लिए काम कर रही हूं, ऐसे आरोपों का कोई मतलब नहीं है.

कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने पवन बंसल, नवजोत कौर और मनीष तिवारी का नाम सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को चण्डीगढ़ के टिकट के लिए भेजा है. चण्डीगढ़ की सीट पर 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होगा. 2014 के चुनाव में अभिनेत्री किरण खैर चण्डीगढ़ से चुनाव जीतने में कामयाब हुई थीं.

राहुल गांधी की पीएम मोदी को चुनौती, कहा- क्या आप में 3000 महिलाओं के सामने खड़े होकर जवाब देने की हिम्मत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget