एक्सप्लोरर

Nagaland Election 2023: राजा, मंत्री और इंजीनियर चुनावी मैदान में, नगालैंड में क्यों खास है तिजित सीट?

Nagaland Election: इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मुख्य पेशा खेती है. यहां के लोगों के लिए सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर जैसे मुद्दे अहम हैं.

Tizit Elections 2023: नगालैंड के तिजित विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें राजपरिवार के एक सदस्य, एक मंत्री और एक इंजीनियर मैदान में हैं. तिजित विधानसभा क्षेत्र के ओटिंग गांव में करीब डेढ़ साल पहले सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों की मौत हो गई थी.

ओटिंग गांव के 'अंग' (राजा) तहवांग नगा पीपल्स फ्रंट (NPF) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा विधायक पी पाइवांग कोन्याक हैं. कोन्याक इस समय सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभाल रहे हैं. वहीं, चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रहे कांग्रेस के टी थॉमस कोन्याक यहां से तीसरे उम्मीदवार हैं.

क्षेत्र के लोगों का मुख्य पेशा खेती 

राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित मोन जिले के इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मुख्य पेशा खेती है. यहां के लोगों के लिए सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर जैसे मुद्दे अहम हैं. तहवांग अंग चुनाव जीतकर अपने परिवार के पहले सदस्य बनना चाहते हैं जो विधानसभा में प्रतिनिधित्व करें. उनसे पहले उनके दिवंगत पिता ने कई बार चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए. उनके बड़े भाई ने भी किस्मत आजमाई लेकिन सफलता नहीं मिली. 

लगातार तीसरी बार जीतने की कोशिश 

राजा तहवांग ने कहा, "परंपरागत प्रमुख होने के नाते मैं अपनी निजी क्षमता से अधिक जनता की मदद नहीं कर सकता. जनता के लिए कुछ अच्छा करने के मकसद से मुझे सरकार की मदद चाहिए और इसलिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं." मौजूदा विधायक पाइवांग कोन्याक लगातार तीसरी बार तिजित से जीतने की कोशिश में लगे हैं.

राज्य के परिवहन मंत्री कोन्याक के प्रचार में बीजेपी के बड़े नेताओं की भागीदारी रही. उनके और जिले में बीजेपी- नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के अन्य उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता प्रचार कर चुके हैं. कांग्रेस के थॉमस कोन्याक का कहना है कि कांग्रेस ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी में नई जान आई है.

यह भी पढ़ें: S Jaishankar: 'इंदिरा गांधी ने मेरे पिता को पद से हटाया था, राजीव गांधी ने...', बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget