एक्सप्लोरर

दो महीने बाद छत्तीसगढ़, राजस्थान और MP में किसकी बन रही सरकार? इस सर्वे में जनता ने कर दिया साफ

2024 लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. जानें इन तीनों चुनावी राज्यों में किसकी बनने वाली हैं सरकार? सर्वे में किसको कितनी सीटें!

Assembly Election Survey: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां रणनीति बनाई जा रही है. वहीं आम चुनाव से पहले देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव किया जाना है, जिसका कार्यकाल दिसंबर और जनवरी में खत्म होने वाले है. इन पांचों राज्यों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश हिंदी भाषाई राज्य है और आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टि कोण से भी काफी महत्वपूर्ण है. फिलहाल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता है. इन राज्यों में अगले दो महीनों में होने वाले चुनाव को लेकर जमकर रैलियां निकाली जा रही है. इस बीच किए गए एक सर्वे में बताया गया कि यहां किसकी सरकार बनने की संभावना है. किसकी सत्ता में वापसी होगी और किसे निराश होना पड़ेगा?

बता दें कि ये सर्वे IANS एजेंसी Polstrat ने किया है, जिसे 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच किया गया है. सर्वे के आंकड़ो की मानें तो साल के अंत में होने वाले इन तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है. हालांकि, राज्यों में पार्टियों के सीट में उतार चढ़ाव होने की पूरी संभावना सामने आई है. इन तीनों राज्यों में से राजस्थान में विधानसभा के कुल 200 सीटें है, छत्तीसगढ़ में 90 सीटें और मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें है. आईये राज्यवार देखते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है. 

राजस्थान में BJP के सीटों में इजाफा लेकिन सरकार कांग्रेस की
राजस्थान में वर्तमान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है. जिसने 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल 200 सीटों में 100 सीटें जीती थी और केवल एक सीट से बहुमत से पीछे रह गई थी. हालांकि चुनाव बाद बीएसपी से गठबंधन कर सरकार बनाने में सफल हुई. जबकि बीजेपी को 73 सीटें और बीएसपी को 6 सीटें मिली थी. वहीं, इस सर्वे की बात करें तो यहां कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है. सर्वे के मुताबिक, 2023 के चुनाव में कांग्रेस को 97 से 105 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि राज्य की प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 16 से 26 सीटों का फायदा होने का अनुमान है. सर्वे में बीजेपी को 89 से 97 सीटें और बीएसपी को 0 से 4 सीटें मिली है. 

मध्य प्रदेश में इस बार बीजेपी को मिलेगी पूर्ण बहुमत?
एमपी के 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी और 15 सालों में पहली बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया था. हालांकि, सबसे ज्यादा सीट होने का कारण कांग्रेस को सत्ता मिली लेकिन एक साल बाद हुए उलटफेर ने बीजेपी को फिर से सत्ता में वापसी करा दी.230 विधानसभा सीटों वाली मध्य प्रदेश में 2018 चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें और बीजेपी को 109 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी को 2 सीट मिली थी. 

सर्वे के आंकड़े देखें तो मध्य प्रदेश में  बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है. सर्वे में बीजेपी को 116 से 124 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, कांग्रेस को 100 से 108 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. बीजेपी को राज्य में  42 फीसदी और कांग्रेस को 40 प्रतिशत तक वोट शेयर मिलने की बात सामने आई है. 

छत्तीसगढ़ में फिर से भूपेश बघेल की सरकार?
छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 सालों के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ था. इतने सालों तक विपक्ष में बैठने के बाद कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली थी. कांग्रेस को उस चुनाव में कुल 90 विधानसभा सीटों में से 68 सीटें मिली थी. जबकि बीजेपी 49 सीटों से 15 सीटों पर आ गिरी थी और यहां भी बीएसपी की गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली. अब इस साल के चुनाव से पहले आए इस सर्वे के मुताबिक , राज्य में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलने का अनुमान है पार्टी को 62 सीटें मिलते दिखाया गया है. बीजेपी को 12 सीटों का फायदा हो सकता है, सर्वे में पार्टी को 27 सीटें मिली है. जबकि राज्य में कांग्रेस को कांग्रेस 44 फीसदी और बीजेपी को 38 प्रतिशत वोट शेयर रहने का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में हुए सर्वे का सैंपल साइज 3672 है. 

ये भी पढ़ें- तो क्या सनी देओल नहीं लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव! कहा- 'राजनीति मेरी दुनिया नहीं है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget