एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'परिवारवाद का बीज बोने वाली कांग्रेस का होगा सफाया, एमपी में मनेंगी तीन दिवाली', धार में अमित शाह ने बोला हमला

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह धार पहुंचे हैं. जहां उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद परिवारवाद का बीज बोने वाली कांग्रेस का सफाया हो जाएगा.

Amit Shah Reaches Dhar Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं. ऐसे में सभी राजनीति दलों के नेता एड़ी चोटी का जोर लगाते दिख रहे हैं. मध्य प्रदेश में चुनाव का घमासान जारी है. इस बीच बीजेपी के लिए प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) मध्य प्रदेश के धार पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जनसभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और नेताओं पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा. गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के निवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दिया. 

जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि दीपावली के बाद देश भर में परिवारवाद और भ्रष्टाचार का बीज बोने वाली कांग्रेस का मध्य प्रदेश से सफाया हो जाएगा. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस परिवारवाद का बीज बोने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि दीवाली के बाद परिवारवाद का बीज बोने वाली कांग्रेस का सफाया हो जाएगा. उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों से कहा कि आपका एक वोट मध्य प्रदेश और देश का भविष्य तय करेगा .प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चाहे वो मध्य प्रदेश का विकास हो या अन्य किसी प्रदेश का विकास, उसके मूल में हमेशा गरीब कल्याण की बात होती है.

MP में एक नहीं, बल्कि तीन दिवाली मनेगी- अमित शाह

गृहमंत्री ने कहा कि 17 नवंबर को वोट देते वक्त आपको ये याद रखना है कि आपका एक वोट आने वाले 5 साल के लिए मध्य प्रदेश और भारत का भविष्य तय करने वाला वोट है. आने वाले 5 साल तक मध्य प्रदेश और 2024 से 2029 तक भारत की कमान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कांग्रेस (Congress) के हाथ में रहेगी या नरेंद्र मोदी  (PM Modi) की बीजेपी (BJP) के हाथ में रहेगी, ये आपको तय करना है. बंटाधार के शासन काल में मध्य प्रदेश का आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग सभी विकास के लिए तरस गए थे लेकिन इन 18 वर्षों में बीजेपी ने ढेर सारे बदलाव करने का काम किया है. मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है. इस साल मध्य प्रदेश में एक नहीं, बल्कि 3 दिवाली मनेगी. पहली दिवाली के त्योहार पर, दूसरी मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर और तीसरी जब 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

कांग्रेस परिवारवाद का बीज बोती है-गृहमंत्री

आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के धार पहुंचे हैं. जहां उन्होंने बीजेपी की तरफ से आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों से बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा. इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस परिवारवाद का बीज बोने वाली पार्टी है. उन्होंने जनसभा के दौरान लोगों से कहा कि दिवाली के बाद इस परिवारवद कांग्रेस का सफाया हो जाएगा. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमेशा विकास और गरीब कल्याण की बात होती है. आपका एक वोट मध्य प्रदेश और देश का भविष्य तय करेगा. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानें- जनता से क्या वादे किए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget