एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में इस सीट पर मुस्लिमों ने बढ़ा दी अखिलेश यादव की टेंशन! बोले- बीजेपी को देंगे वोट

Moradabad Kundarki By Election: कुंदरकी विधानसभा सीट पर पिछले चुनावों में सपा को मजबूत समर्थन मिला था, लेकिन इस बार विकास की कमी को लेकर स्थानीय मुस्लिम मतदाताओं में असंतोष है.

Uttar Pradesh Bypolls: उत्तर प्रदेश में होने वाले नौ विधानसभा उपचुनावों में मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर रोचक सियासी हलचल देखने को मिल रही है. यहां लंबे समय से समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रभाव रहा है, लेकिन इस बार समीकरण बदलते दिख रहे हैं. शेख जादा समुदाय ने इस बार अपने समर्थन को लेकर सपा से नाराजगी जाहिर की है और बीजेपी के प्रति रुझान बढ़ाया है. ये समुदाय मुस्लिम मतदाताओं का बड़ा हिस्सा है. ऐसे में अखिलेश यादव के लिए यह चुनाव बड़ी चुनौती बन गया है.

कुंदरकी विधानसभा सीट पर पिछले चुनावों में सपा को मजबूत समर्थन मिला था, लेकिन इस बार विकास की कमी को लेकर स्थानीय मुस्लिम मतदाताओं में असंतोष है. टीवी 9 को दिए इंटरव्यू में एक मतदाता ने कहा, "सपा ने हमें कोई विकास नहीं दिया है. हमारे क्षेत्र की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, इसलिए इस बार हम बीजेपी को समर्थन देने का मन बना रहे हैं." लोगों का मानना है कि स्थानीय नेता ठाकुर रामवीर सिंह उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं और उन्हें हल करने में रुचि दिखा सकते हैं.

शेख जादा और तुर्क बिरादरी के बीच चुनावी ध्रुवीकरण

कुंदरकी में शेख जादा और तुर्क समुदाय के बीच राजनीतिक ध्रुवीकरण की स्थिति बन रही है. कई शेख जादा समुदाय के लोगों का कहना है कि वे सालों से तुर्क बिरादरी के प्रतिनिधियों को समर्थन देते आए हैं, लेकिन इस बार वे अपने करीबी नेता को जिताने की सोच रहे हैं, जो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देगा. एक स्थानीय नागरिक का कहना है, "हमने लगातार एक ही पार्टी का समर्थन किया है, लेकिन अब बदलाव का वक्त है. हम अपने क्षेत्रीय नेता को मौका देना चाहते हैं."

अखिलेश यादव के लिए चुनौती

कुंदरकी उपचुनाव में शेख जादा समुदाय की ओर से बढ़ती नाराजगी अखिलेश यादव के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. सपा को उम्मीद है कि अपने पुराने वोट बैंक के आधार पर वह यह सीट जीतने में कामयाब होगी, लेकिन मतदाताओं की बदलती मानसिकता और बीजेपी की ओर रुझान इस बार समीकरणों को बदल सकता है.

एक अन्य मतदाता ने कहा, "हम अखिलेश जी से नाराज नहीं हैं, लेकिन हमें लगता है कि अब हमें बदलाव के साथ जाना चाहिए." कुंदरकी उपचुनाव का नतीजा यह तय करेगा कि सपा अपनी परंपरागत पकड़ बरकरार रख पाएगी या बीजेपी इस बार मुस्लिम समुदाय के मतों के सहारे यह सीट जीतने में कामयाब होगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: जेएमएम-कांग्रेस की शिकायत पर EC का बड़ा एक्शन! BJP के विज्ञापन को बताया आचार संहिता का उल्लंघन, दिए हटाने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget