एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: जेएमएम-कांग्रेस की शिकायत पर EC का बड़ा एक्शन! BJP के विज्ञापन को बताया आचार संहिता का उल्लंघन, दिए हटाने के निर्देश

कांग्रेस और JMM ने भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग को एक शिकायत दर्ज कराई थी. सोशल मीडिया पर भाजपा झारखंड की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं.

 

Jharkhand Election 2024: केंद्रीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की शिकायत पर झारखंड चुनाव आयुक्त को निर्देश दिया कि वह प्रदेश भाजपा की सोशल मीडिया टीम के एक्स और फेसबुक पेज पर डाले गए विज्ञापन पर कार्रवाई के निर्देश जारी करें.

बीजेपी के पोस्ट में कहा गया था "पूरे झारखंड का काया पलट कर देंगे." केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की शिकायत को देखने के बाद चुनाव आयोग ने पाया कि शुरुआती तौर पर झारखंड बीजेपी के की ओर से जारी किया गया यह विज्ञापन आचार संहिता का उल्लंघन है.

चुनाव आयोग ने दिया विज्ञापन हटाने का निर्देश

केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयुक्त से कहा कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को जानकारी दें कि इस एड को हटाया जाए. साथ ही प्रदेश बीजेपी को निर्देश दें कि इस एड को जहां कहीं भी जारी किया गया है उसको तुरंत हटाया जाए.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा की झारखंड इकाई पर सोशल मीडिया पर ‘‘झूठी और भ्रामक’’ जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में आपराधिक मामला दर्ज होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस तरह के ‘‘विभाजनकारी’’ अभियान में लिप्त है.

मामला दर्ज होने के बावजूद भाजपा ने नहीं हटाया पोस्ट

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शिकायत शेयर करते हुए कहा कि यह पार्टी के आधिकारिक फेसबुक और ‘एक्स’ हैंडल पर अपलोड किए गए ‘‘भाजपा के झूठे, भ्रामक और सांप्रदायिक’’ सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ आयोग को कांग्रेस के तरफ से की गई दूसरी शिकायत है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आपराधिक मामला दर्ज होने के बावजूद भाजपा ने अपने पहले के सोशल मीडिया पोस्ट नहीं हटाए हैं. वे स्पष्ट रूप से झारखंड में अपने सांप्रदायिक और विभाजनकारी अभियान जारी रखे हुए हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि निर्वाचन आयोग भाजपा पदाधिकारियों, जिनमें उनके सोशल मीडिया प्रभारी भी शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा.’’ 

भाजपा झारखंड इकाई के ऐड पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कांग्रेस नेता ने भाजपा की झारखंड इकाई पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करने का भी आरोप लगाया, जिसमें दृश्य झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के एक समर्थक के घर से शुरू होता है, जिसमें एक विशेष समुदाय के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बहुत खराब हालत में दर्शाने की कोशिश की गई है. रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘वीडियो का दुर्भावनापूर्ण मकसद और संदेश बहुत स्पष्ट है.’’

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget