एक्सप्लोरर

Mizoram Election 2023: राजस्थान के बाद अब इस राज्य से उठी चुनाव कार्यक्रम में बदलाव की मांग, इस कारण 3 दिसंबर को नहीं चाहते काउंटिंग

Election News: 23 नवंबर को राजस्थान में अधिक शादी होने की वजह से लोगों ने चुनाव आयोग से वोटिंग की तारीख में बदलाव की मांग की थी. आयोग ने इस पर विचार करते हुए मतदान की नई तारीख 23 की जगह 25 नवंबर की.

Mizoram Assembly Election 2023 Schedule: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव के बाद अब मिजोरम से भी इस तरह की मांग उठी है. हालांकि वहां मतदान की जगह मतगणना की तारीख में बदलाव की मांग की गई है. ईसाई-बहुल मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और सत्तारूढ़ एमएनएफ सहित सभी मुख्य राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदल दी जाए.

इसी तरह की मांग ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने भी की है. राज्य के प्रमुख चर्चों के समूह मिजोरम कोहरान ह्रुएटुटे कमेटी (एमकेएचसी) ने भी चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर मतगणना की तारीख बदलने की अपील की है.

BJP और MKHC ने लेटर में क्या कहा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में एमकेएचसी ने कहा कि "रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है और उस दिन सभी कस्बों और गांवों में पूजा सेवाएं आयोजित की जाती हैं. इसलिए आपसे आग्रह है कि मिजोरम में वोटों की गिनती की तारीख आगे बढ़ा दी जाए." भाजपा ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना की तारीख बदलने का आग्रह किया है. पार्टी ने लेटर में बताया, "रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है और यह पूरा दिन पूरे राज्य में चर्च सेवाओं के लिए समर्पित है. इसलिए तारीख में बदलाव जरूरी है."

कांग्रेस और एमएनएफ ने उठाई मांग

सत्तारूढ़ एमएनएफ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना की तारीख 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर यानी सोमवार करने का आग्रह किया है. वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता ने चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में कहा, "रविवार मिजोरम के लोगों के लिए एक पवित्र दिन है और उस दिन यहां कोई आधिकारिक कार्यक्रम या बिजनेस या दूसरी गतिविधियां आयोजित नहीं होती हैं." उन्होंने चुनाव आयोग से मिज़ो लोगों की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह करते हुए वोटों की गिनती को सोमवार और शुक्रवार के बीच किसी भी दिन पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है.

मिजोरम की 87 प्रतिशत आबादी है ईसाई

2011 की जनगणना के अनुसार, मिज़ोरम की कुल आबादी में ईसाई धर्म के लोगों की संख्या करीब 87 प्रतिशत है. बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को पांच राज्यों- मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी. 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान 7 नवंबर को एक ही चरण में होगा, जबकि सभी पांच राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. हालांकि राजस्थान में 2 दिन बाद मतदान की तारीख में बदलाव किया गया.

ये भी पढ़ें

Israel-Hamas War: हमास और इजरायल में जंग के बीच फलस्तीन पर भारत ने साफ किया रुख, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget