एक्सप्लोरर

Delhi MCD Exit Poll 2022: बेरोजगार, मजदूर और ऑटो वालों के दम पर दिल्ली नगर निगम में AAP की आंधी

MCD Exit Polls Result: एमसीडी का चुनाव हो चुका है और इसके नतीजों से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं जिसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती हुई दिख रही है. तो वहीं बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका है.

MCD Polls Exit Polls: दिल्ली नगर निगम का चुनाव हो चुका है और इसके नतीजे 7 दिसंबर को आ जाएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं जिसमें आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का दावा किया जा रहा है. इंडिया टुडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल के अनुसार एमजीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हो रही है. आंकड़ों के मुताबिक, आप को चुनाव में 149 से 171 सीटें मिल रही है.

वहीं, बीजेपी दूसरे नंबर पर है. बीजेपी को चुनाव में 69 से 91 सीटों पर जीत मिल रही है. जबकि, कांग्रेस के खाते में 03 से 07 सीटें आ रही है. वहीं, 05 से 09 सीटों पर अन्य जीत दर्ज कर रहे हैं. वहीं वोट शेयरिंग की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत, बीजेपी को 35 प्रतिशत और कांग्रेस को 10 प्रतिशत वोट शेयरिंग दिया गया है.

बेरोजगार, ऑटो ड्राइवर, मजदूरों ने AAP को किया वोट

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के नतीजे दो दिन बाद यानि 7 दिसंबर को आने वाले हैं. इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, अगर एमसीडी चुनाव में खास बात करें तो इस बार बेरोजगार, मजदूर और ऑटो ड्राइवर्स ने आम आदमी पार्टी के लिए बंपर वोटिंग की है. इन्हीं के दम पर एग्जिट पोल के नतीजों में आप एमसीडी की सत्ता हासिल करती दिख रही है. आइए जानते हैं कि कितने प्रतिशत वोट किस पार्टी के लिए किया...

  • बेरोजगार- 43 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी. 35 प्रतिशत बीजेपी के लिए और 12 प्रतिशत कांग्रेस.
  • मजदूर- 46 प्रतिशत आम आदमी पार्टी. 32 प्रतिशत बीजेपी और 11 प्रतिशत कांग्रेस के लिए.
  • ऑटो/ टैक्सी ड्राइवर- 44 प्रतिशत आम आदमी पार्टी. 36 प्रतिशत बीजेपी और 11 प्रतिशत कांग्रेस.
  • स्किल्ड प्रोफेशनल्स- 40 प्रतिशत आम आदमी पार्टी. 38 प्रतिशत बीजेपी और 10 प्रतिशत कांग्रेस.

बीजेपी के लिए सेटबैक

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट बोल के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में बीजेपी को 35 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. जबकि, आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत वोट, और कांग्रेस को महज 10 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली एमसीडी में बीते 15 सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है. साल 2007 से बीजेपी लगातार चुनाव जीतती आ रही है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है. एग्जिट पोल के आंकड़ों में आप को जोरदार बढ़त मिली है.

ये भी पढ़ें: MCD Election 2022 Exit Poll: AAP, बीजेपी और कांग्रेस...MCD चुनाव में किसकी होगी जीत? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget