एक्सप्लोरर

दिल्ली एग्जिट पोल: स्लम और कॉलोनी में हारी बीजेपी, कोठी-बंगलों में पीछे रही AAP

MCD Election Exit Polls 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद इसके नतीजों का इंतजार हो रहा है लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आए हैं जिसमें बीजेपी खस्ता हाल दिख रही है और आप जीत रही है.

MCD Exit Poll: दिल्ली नगर निगम चुनाव हो गया और अब इसके नतीजों का इंतजार है जो 7 दिसंबर 2022 को आएंगे. उससे पहले एग्जिट पोल्स चलाए जा रहे हैं जिसमें आम आदमी पार्टी पहली बार बीजेपी के 15 साल पुराने किले को ध्वस्त करती दिख रही है. इसके असली नतीजों का भी ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना है, दो दिन बाद सभी के सामने होंगे. एग्जिट पोल्स के नतीजे बता रहे हैं कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जादू बरकरार है.

फिलहाल, बात करते हैं इन एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी और बीजेपी को किन जगहों पर कितना वोट मिला है. एक तरफ जहां दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने गरीब लोगों में अपनी पहचान बनाई है तो वहीं बीजेपी को कोठी बंगले वालों ने वोट दिया है. इसके अलावा बेरोजगार, मजदूर वर्ग और ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स वर्ग ने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया है, जो बीजेपी के लिए चिंता की बात है. जिस एमसीडी पर बीजेपी पिछले 15 सालों से काबिज थी उसकी जमीन सरकती हुई दिख रही है.

स्लम और कॉलोनी वाले इलाकों में बीजेपी की हार

इस बार का एमसीडी इलेक्शन नाक की लड़ाई मानी जा रही है. यहां सीधी टक्कर आप और बीजेपी में है और बीजेपी ने तो इस चुनाव प्रचार में कई बड़े नेताओं को उतारा था. खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा वोट झुग्गी झोपड़ियों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने दिए हैं. आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के हिसाब से स्लम एरिया में रहने वाले 49 प्रतिशत लोगों ने आप के लिए वोट किया है. तो वहीं इस इलाके में बीजेपी को 28 प्रतिशत वोट मिला है और कांग्रेस को 11 प्रतिशत.

कॉलोनी और फ्लैट में रहने वाले लोगों की अगर बात करें तो 42 प्रतिशत ऐसे लोग रहे जिन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया. यहां से बीजेपी को 36 प्रतिशत मिला है और कांग्रेस को 10 प्रतिशत. इसके अलावा कोठी-बंगलों में रहने वाली जनसंख्या की बात करें तो यहां बीजेपी को 42 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को 37 प्रतिशत और कांग्रेस को 10 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Exit Poll 2022: बेरोजगार, मजदूर और ऑटो वालों के दम पर दिल्ली नगर निगम में AAP की आंधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget