एक्सप्लोरर

मायावती ने खोला राज, कांग्रेस के साथ क्यों नहीं किया गठबंधन

मायावती ने कहा कि कांग्रेस के समय में घोषित इमरजेंसी थी और अब देश में अघोषित इमरजेंसी है. कांग्रेस के साथ बिना गठबंधन किए अमेठी और रायबरेली की सीटें हमने छोड़ दी हैं.

लखनऊः लोकसभा चुनाव से पहले देश के सबसे बड़े सियासी राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमा चुकी है. बीएसपी और एसपी साथ मिलकर 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई है. कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने को लेकर मायावती ने कहा कि उनकी कार्यशैली बीजेपी की तरह ही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों की सरकार में घोटाले हुए हैं. कांग्रेस को बोफोर्स मामले में सरकार गंवानी पड़ी थी, अब बीजेपी को राफेल डील मामले को लेकर सरकार गंवानी पड़ेगी.

मायावती ने कहा, ''कांग्रेस के समय में घोषित इमरजेंसी थी और अब देश में अघोषित इमरजेंसी है. कांग्रेस के साथ बिना गठबंधन किए अमेठी और रायबरेली की सीटें हमने छोड़ दी हैं. कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से हमे नुकसान होता क्योंकि उनका वोट हमारी पार्टी को नहीं मिलता है.''

अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मायावती ने कहा, ''बीजेपी-कांग्रेस दोनों की कार्यशैली एक जैसी है. दोनों की सरकार में घोटाले हुए हैं. कांग्रेस को बोफोर्स मामले में सरकार गंवानी पड़ी थी, अब BJP को राफेल घोटालो को लेकर सरकार गंवानी पड़ेगी.''

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस समेत आगे अब किसी भी ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ेगी जिससे हमें राजनीतिक नुकसान उठाना पड़े. उन्होंने कहा कि एसपी का कांग्रेस के साथ कड़वा अनुभव रहा. समाजवादी पार्टी को गठबंधन करने से कोई फायदा नहीं मिला.

मायावती ने गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किये जाने के बारे में कहा कि उनके शासन के दौरान गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई. कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाया. बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता कांग्रेस की हो या बीजेपी के हाथों में आए बात एक है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की सोच और नीतियां एक ही तरह की है.

इस दौरान बीएसपी अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 1977 में हार का सामना करना पड़ा था वही हाल बीजेपी का होगा. हमारे वोट से कांग्रेस को फायदा तो होता है लेकिन उनके वोट से हमे कोई खास लाभ नहीं हो पाता है. साल 1996 के विधानसभा चुनाव में हमने देखा है कि कांग्रेस का वोट हमें नहीं मिलता है ठीक उसी तरह से विधानसभा चुनाव 2017 में देखने को मिला कि कांग्रेस का वोट एसपी को नहीं मिला.

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं हार्दिक पटेलः सूत्र

ये भी देखेंः SP-BSP Alliance: देखिए यूपी में मायावती-अखिलेश यादव के गठबंधन की पल-पल की अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आई तो बुलडोजर...', रैली में बोलीं ममता बनर्जी, BJP को भी दी चेतावनी
'अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आई तो बुलडोजर...', रैली में बोलीं ममता बनर्जी, BJP को भी दी चेतावनी
चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों जा रहा नेता? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, जानें क्या कहा
कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों जा रहा नेता? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, जानें क्या कहा
West Bengal Assembly Elections 2026: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट तो भड़की TMC, बीजेपी सरकार के खिलाफ लाई दस्तावेज
अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट तो भड़की TMC, बीजेपी सरकार के खिलाफ लाई दस्तावेज
उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget