एक्सप्लोरर

ना अली, ना बजरंगबली के नाम पर, लोकसभा चुनाव जीतेंगे विकास के दम पर-मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा ने कहा कि हम जातीय समीकरण की राजनीति नहीं करते और हम विकास की राजनीति करते हैं. वो विकास जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में हुआ है.

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने एबीपी न्यूज़ से आज बातचीत की. मनोज सिन्हा ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि ना बजरंगबली ना अली के नाम पर लोकसभा चुनाव जीते जाएंगे, चुनाव विकास कार्यों के दम पर जीते जाएंगे. मनोज सिन्हा ने दावा किया कि 2019 की जीत साल 2014 की बंपर जीत से भी बड़ी होगी. सपा-बसपा गठबंधन नेताओं का गठबंधन पहले भी नाकाम हुआ है जो 2019 के चुनावों में एक बार फिर नाकाम होगा. गौरतलब है कि आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि विरोधियों को अली पर भरोसा है तो बीजेपी को बजरंगबली पर भरोसा है.

मनोज सिन्हा ने कहा कि हम जातीय समीकरण की राजनीति नहीं करते और हम विकास की राजनीति करते हैं. वो विकास जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में हुआ है और जो कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर सकी है. अखिलेश कितने भी सपने देख ले लेकिन नतीजा वहीं होगा जो उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में हुआ था. उत्तर प्रदेश में हम इस बार 2014 से भी एक दो सीटें ज़्यादा जीतेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रियंका को मैं शुभकामनाएं देता हूं. मुझे लगता है कि 2024 के चुनावों में शायद प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से कुछ अंतर आ सकता है लेकिन अभी नहीं हो पाएगा.

मनोज सिन्हा के मुताबिक राम मंदिर बने ये पूरे देश की इच्छा है, सरकार अपनी कोशिश कर रही है और अदालत में मामला चल रहा है. मैं समझता हूं कि अदालत को भी जनभावना को देखते हुए जल्द से जल्द निर्णय देना चाहिए. मोदी सरकार से किसानों, गरीबों की नाराज़गी केवल दिल्ली मुंबई के लोग ही बताते हैं. हक़ीक़त में किसान, गरीब, पिछड़ा सभी हमारे साथ हैं.

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में BJP विधायक की मौत, CRPF के चार जवान भी शहीद

राफेल सौदा मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका पर SC कल सुनाएगा फैसला

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में घायल हुए RSS नेता चंद्रकांत शर्मा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget