एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अब हरियाणा के सीएम खट्टर का विवादित बयान, 'बंदर' से की केजरीवाल की तुलना

दिल्ली चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं की तरफ से विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है.अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर के बाद बीजेपी के एक और नेता का नाम विवादित बयान देने वालों की लिस्ट में शुमार हो गया है. हरियाणा के सीएम और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली चुनाव में प्रचार करते हुए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए हैं. केजरीवाल को नौटंकीबाज करार देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के सीएम की तुलना 'बंदर' के साथ की है.

खट्टर ने दिल्ली सरकार के शुरूआती कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा दिल्ली में बंदर के हाथ में उस्तरा लग गया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तमाम दिल्ली वासियों का काम तमाम करेंगे. खट्टर तिलक नगर से बीजेपी प्रत्याशी राजीव बब्बर के समर्थन में सभा में भाग लेने पहुंचे थे.

इससे पहले बीजेपी के दो और नेता प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर भी दिल्ली चुनाव के दौरान नफरत भरे बयान दे चुके हैं. अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के बयानों पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने दोनों सांसदों को नाम बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया है. हालांकि स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम हटने के बावजूद प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर बीजेपी उम्मीदवारों के लिए कैंपेन कर सकते हैं.

बता दें कि दिल्ली में बीजेपी 22 साल बाद सत्ता वापस पाने की कोशिशों में लगी हुई है. बीजेपी और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है. बीजेपी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि तीन सीटें उसके सहयोगी एलजेपी और जेडीयू चुनाव लड़ रहे हैं. 2015 के चुनाव में बीजेपी महज तीन सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी.

दिल्ली चुनाव: नफरत फैलाने के बावजूद प्रचार कर सकते हैं अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा, कार्रवाई से नहीं पड़ा कोई फर्क

दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 11 फरवरी को नतीजों का एलान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget