एक्सप्लोरर

'शिंदे को भेज दो महाराष्ट्र से बाहर, मुख्यमंत्री के लिए नाम फाइनल', बोले रामदास अठावले

रामदास अठावले ने कहा कि बीजेपी हाईकमान ने फैसला कर लिया है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन एकनाथ शिंदे इस फैसले से खुश नहीं हैं और उनकी नाराजगी दूर की जानी चाहिए

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री पद पर सुई अटक गई है. अभी तक नए सीएम की आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान आया है. उनका कहना है कि एकनाथ शिंदे को केंद्र में लाना चाहिए. एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (26 नवंबर, 2024) को देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मौजूदगी में सीएम पद से इस्तीफ दे दिया और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा.

पत्रकारों से बात करते हुए रामदास अठवाले ने सुझाव दिया कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर सकते हैं या उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में सीएम पद पर जारी सस्पेंस जल्द ही खत्म हो जाएगा. बीजेपी हाईकमान ने फैसला कर लिया है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि, एकनाथ शिंदे इस फैसले से खुश नहीं हैं और उनकी नाराजगी दूर की जानी चाहिए, लेकिन बीजेपी ने इतनी सीटें जीती हैं कि वह भी नहीं मानेगी.'

रामदास अठावले ने एकनाथ शिंदे को ये सलाह भी दी है कि देवेंद्र फडणवीस के तरह उन्हें दो कदम पीछे जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे को दो कदम पीछे जाना चाहिए, जिस तरह देवेंद्र फडणवीस चार कदम पीछे गए और उनकी लीडरशिप में काम किया. शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाना चाहिए या केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलनी चाहिए.' उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जरूर इस पर विचार करेंगे. महायुति को शिंदे और उनके 57 विधायकों की जरूरत है. 

उन्होंने कहा, 'महायुति गठबंधन को जल्दी ही इस पर कोई फैसला लेना होगा और समझौता भी करना चाहिए. साथ ही बड़े विश्वास के साथ कैबिनेट का विस्तार होना चाहिए और उस मंत्रिमंडल में मेरी पार्टी को एक मंत्री पद जरूर मिलना चाहिए. मैंने देवेंद्र फडणवीस के सामने भी यह मांग रखी है.'

23 नवंबर को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 235 सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें से बीजेपी को 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं. बाकी सीटें गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों के हिस्से में आई हैं.

यह भी पढ़ें:-
‘अहंकारी’, बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप; कहा- संसद में नहीं किया राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget