एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र और झारखंड में ये दो एग्जिट पोल बढ़ा रहे BJP की टेंशन! सच साबित हुए तो INDIA गठबंधन की बल्ले बल्ले

Maharashtra Jharkhand Exit Polls Result 2024: सभी की निगाहें अब इस पर टिकी हैं कि क्या ये पोल्स सच साबित होते हैं या किसी बड़े उलटफेर की संभावना बनती है.

Maharashtra Jharkhand Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने से पहले दो प्रमुख एग्जिट पोल्स ने बीजेपी के लिए चिंता बढ़ा दी है. इन पोल्स में दोनों राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को नुकसान होता हुआ दिख रहा है, जबकि INDIA गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है. अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं तो बीजेपी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, वहीं INDIA गठबंधन को बड़ी राहत मिल सकती है और वे सत्ता में आ सकते हैं. हालांकि बाकी दूसरे एग्जिट पोल्स कुछ और ही कहानी बयां कर कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में इलेक्टोरल एज की ओर से किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी गठबंधन (महायुति) को केवल 118 सीटें मिल रही हैं, जो बहुमत से काफी दूर है. वहीं महाविकास अघाड़ी (INDIA गठबंधन) को 150 सीटें मिल रही हैं, जो स्पष्ट बहुमत के लिए काफी हैं. यह आंकड़े बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका हो सकते हैं, खासकर जब उन्हें राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की उम्मीद थी. अगर यह पोल सच साबित होते हैं, तो राज्य की सत्ता पर इंडिया गठबंधन का काबिज होना तय हो सकता है.

झारखंड में भी BJP के लिए परेशानी

अगर झारखंड की भी बात करें तो एक्सिस माई इंडिया की ओर से किए गए एग्जिट पोल में भी बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के लिए निराशा है. पोल के अनुसार, एनडीए को केवल 25 सीटें मिल रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिल रही हैं. जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें हैं. यह पोल दिखाता है कि झारखंड में भी बीजेपी की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है और INDIA गठबंधन को राज्य में बढ़त मिल रही है. अगर यह आंकड़े सच साबित होते हैं, तो यह झारखंड में भी भाजपा के लिए एक बड़ा झटका होगा.

चुनाव नतीजे और वोटिंग आज खत्म हुई है
इन दोनों राज्यों में चुनावी प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है और आज ही मतदान का अंतिम चरण पूरा हुआ है. 23 नवंबर को चुनावी नतीजे का ऐलान होगा, जो इन एग्जिट पोल्स के लिए भी अग्नि परीक्षा होगी. सभी की निगाहें अब इस पर टिकी हैं कि क्या ये पोल्स सच साबित होते हैं या किसी बड़े उलटफेर की संभावना बनती है.

ये भी पढ़ें:

चाणक्य एक्जिट पोल में हेमंत सोरेन-उद्धव ठाकरे की बढ़ी टेंशन, जानें महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बन रही सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget