एक्सप्लोरर

Election Commission PC: महाराष्ट्र में 20 नवंबर तो झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में मतदान, 23 तारीख को परिणाम; उप-चुनाव का भी ऐलान

Election Commission PC: नई दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने उप-चुनावों का शेड्यूल भी बताया.

Election Commission PC: महाराष्ट्र में 20 नवंबर (बुधवार) को एक चरण के तहत विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा, जबकि झारखंड में दो फेज में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी. यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) को दी.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित प्लेनरी हॉल में दोपहर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) के दौरान उन्होंने यह भी बताया, "महाराष्ट्र में एक चरण में ही चुनाव होगा. 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर, 2024 को मतगणना की जाएगी. झारखंड में दो चरण में मतदान होगा. पहले चरण के तहत 13 नवंबर को तो दूसरे फेज में 20 नवंबर, 2024 को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी."

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐसा है पूरा शेड्यूल

Election Commission PC: महाराष्ट्र में 20 नवंबर तो झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में मतदान, 23 तारीख को परिणाम; उप-चुनाव का भी ऐलान

उप-चुनावों का कार्यक्रम कुछ इस तरह रहेगा

सीईसी राजीव कुमार ने आगे उप-चुनावों के बारे में भी जानकारी दी और कहा, "उत्तर प्रदेश (यूपी) की 10 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और उत्तराखंड में 20 नवंबर को बाई-इलेक्शन होगा." 

Election Commission PC: महाराष्ट्र में 20 नवंबर तो झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में मतदान, 23 तारीख को परिणाम; उप-चुनाव का भी ऐलान

देखें, चुनाव आयोग की पूरी PC:

  • महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ वोटर्स, 1,00,186 पोलिंग बूथ और तीन पीवीटीजी हैं
  • झारखंड में 24 जिले, कुल 2.6 करोड़ वोटर्स, टोटल 29,562 पोलिंग स्टेशंस और आठ पीवीटीजी हैं
  • 85 साल से अधिक के सीनियर सिटिजंस की सहूलियत के लिए उन्हें घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी
  • वोटर हेल्पलाइन ऐप में मतदाता अपने डिटेल्स की सारी जानकारी पा सकेंगे
  • दोनों राज्यों के चुनाव दो अहम त्योहारों के बाद होंगे. 31 अक्टूबर को दिवाली है, जबकि पांच से आठ नवंबर के बीच छठ पूजा मनाई जाएगी

Election Commission PC: महाराष्ट्र में 20 नवंबर तो झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में मतदान, 23 तारीख को परिणाम; उप-चुनाव का भी ऐलान

महाराष्ट्र-झारखंड में फिलहाल क्या है स्थिति?

महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर, 2024 को खत्म हो रहा है. वहां कुल 288 सीटें हैं. किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 का आंकड़ा चाहिए होगा. मौजूदा समय में राज्य में महायुति (एनडीए) की सरकार है, जिसमें बीजेपी, अजित पवार वाली एनसीपी और एकनाथ शिंदे (फिलहाल सीएम) के गुट वाली शिवसेना शामिल हैं.

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटे हैं, जहां विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को समाप्त हो जाएगा. किसी भी दल को वहां बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए होंगी. मौजूदा समय में वहां झारखंड मुक्त मोर्चा (जेएमएम) की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार है. 

यह भी पढ़ेंः झारखंड चुनाव से पहले अपने ही NDA के लिए बन गए आफत? खींचतान के बीच दो दलों ने फंसा दिया पेंच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget